0

मुजफ्फरपुर: बिजली कनेक्शन बदलने के लिए रिश्वत में मांगी ‘चिल्ड बियर’, ऑडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

By Dec 10, 2025

बिहार के मुजफ्फरपुर में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राज्य सरकार जहां लोगों को मुफ्त बिजली देकर राहत देने का दावा कर रही है, वहीं विभाग के कुछ अधिकारी और बिचौलिए मिलकर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहे हैं। पूर्वी डिवीजन के मारकन सेक्शन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बिजली कनेक्शन का टैरिफ बदलवाने के लिए उपभोक्ताओं से पैसे के साथ ‘चिल्ड बियर’ की मांग की जा रही है।

उपभोक्ता अनिल कुमार ने सकरा थाने में होमगार्ड जवान दीपक मिश्रा और पूर्व मीटर रीडर धर्मेंद्र कुमार पर टैरिफ बदलवाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। आरोप है कि मारकन के सहायक विद्युत अभियंता ने सैकड़ों लोगों को टैरिफ बदलने के नाम पर 80 हजार से लेकर 5 लाख रुपये तक का फाइन भरने की पर्ची थमा दी है। जिन लोगों को पर्ची नहीं मिली, उनसे फोन पर पैसे लेकर आने को कहा जा रहा है।

इस मामले में उपभोक्ताओं और बिचौलियों के बीच बातचीत के करीब 10 ऑडियो भी वायरल हुए हैं। इन रिकॉर्डिंग में होमगार्ड जवान दीपक मिश्रा और पूर्व मीटर रीडर धर्मेंद्र कुमार काम कराने के एवज में 10 से 15 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद मुजफ्फरपुर सर्किल के विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने पूर्वी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता के साथ मिलकर मारकन सेक्शन कार्यालय में छापेमारी की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।

विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और ऊर्जा विभाग मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। पूर्व मीटर रीडर पर सकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जबकि होमगार्ड जवान पर कार्रवाई के लिए डीएम और कमांडेंट को पत्र लिखा गया है। उपभोक्ता अनिल कुमार ने धमकी मिलने का भी आरोप लगाया है। सहायक विद्युत अभियंता अरविंद कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह सब उनके कार्यालय कैंपस से बाहर का मामला है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मुजफ्फरपुर: नगर निगम की लापरवाही से परेशान ठेकेदार ने छोड़ा पार्किंग का ठेका, कहा- ‘वसूली करना असंभव’

मुजफ्फरपुर के मोतीझील पुल के नीचे स्थित पार्किंग स्थल से शुल्क की वसूली करने वाले नगर निगम द्वारा बहाल ठेकेदार ने ठेका छोड़ दिया है। ठेकेदार ने नगर निगम पर पार्किंग स्थल को अतिक्रमण से...
By Dec 10, 2025

लीची किसानों के लिए बुरी खबर: मिलीबग कीट से फसल को खतरा, उत्पादन पर पड़ेगा बुरा असर

मुजफ्फरपुर में लीची के बागों पर मिलीबग कीट का खतरा मंडरा रहा है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के अनुसार, यह कीट आम के बागों को प्रभावित करने के बाद...
By Dec 10, 2025

बिहार यूनिवर्सिटी में बड़ा बदलाव: लॉ कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम लागू, B.Tech फूड टेक्नोलॉजी कोर्स को भी मंजूरी

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में संचालित होने वाले लॉ कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा। एलएलबी और प्री-लॉ कोर्स में लागू होने वाले सेमेस्टर सिस्टम के लिए तैयार किए गए ऑर्डिनेंस और रेगुलेशन को एकेडमिक काउंसिल...
By Dec 10, 2025

शर्मनाक! बिहार के स्कूल में छात्रों से शौचालय के लिए पानी मंगवाते शिक्षक, मिड डे मील में भी घोटाला

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय सुजावलपुर में शिक्षकों की घोर लापरवाही और कुव्यवस्था का मामला सामने आया है। यहां शिक्षकों द्वारा छात्रों से शौचालय के लिए बाल्टी में पानी...
By Dec 10, 2025

कोलकाता के रेड लाइट एरिया में मिली एक साल की बच्ची, कानपुर में थी मां; ह्यूमन ट्रैफिकिंग का बड़ा खुलासा

बेनीबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब एक वर्ष पूर्व रहस्मयी तरीके से लापता हुई मां और उसकी एक साल की मासूम बेटी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। महिला को कानपुर और...
By Dec 10, 2025

ममता शर्मसार! बिहार में जन्म देने से पहले ही मां ने कर दिया नवजात का सौदा, आशा बनी बिचौलिया

मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के कोइरिया निजामत गांव में एक मां ने एक मां ने मानवता को शर्मसार कर दिया। रानी देवी नामक महिला ने अपने नवजात पुत्र को जन्म देने से पहले ही...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाला हादसा: स्कूल जा रही छात्रा की करंट लगने से मौत, कई घायल

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रूपनाथ दक्षिणी पंचायत के शंकर नगर टोंक पर सुबह के समय एक अनियंत्रित ट्रक ने बिजली...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरपुर SKMCH में डॉक्टर-मरीज स्वजन विवाद: DM ने लिया कड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल (SKMCH) में डाक्टरों और मरीजों के स्वजन के बीच आपसी सद्भाव और विश्वास बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में इलाज की सुविधाओं में...
By Dec 10, 2025

साझा करें