0

बिहार यूनिवर्सिटी में बड़ा बदलाव: लॉ कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम लागू, B.Tech फूड टेक्नोलॉजी कोर्स को भी मंजूरी

By Dec 10, 2025

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में संचालित होने वाले लॉ कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा। एलएलबी और प्री-लॉ कोर्स में लागू होने वाले सेमेस्टर सिस्टम के लिए तैयार किए गए ऑर्डिनेंस और रेगुलेशन को एकेडमिक काउंसिल से मंजूरी मिल गई है। इसी सत्र से इसे लागू किए जाने की उम्मीद है। कुलपति प्रो. डीसी राय की अध्यक्षता में शनिवार को सीनेट हॉल में एकेडमिक काउंसिल की बैठक हुई। इसमें पिछले दो बैठकों के प्रोसिडिंग को मंजूरी मिली।

इसके साथ ही बीटेक इन फूड टेक्नोलॉजी कोर्स के ऑर्डिनेंस और रेगुलेशन में हुए आंशिक संशोधन को भी सदस्यों ने मंजूरी प्रदान की। यह कोर्स पीजी केमिस्ट्री विभाग में संचालित होगा। इस कोर्स में 40 सीटें होंगी, जिनमें से 25 बिहार के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित होंगी और 15 सीटों पर एनआरआई कोटे पर नामांकन होगा। पाठ्यक्रम इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च की गाइडलाइन से बना है।

बिहार के विद्यार्थियों को प्रति सेमेस्टर 12 हजार रुपये शुल्क देना होगा। एनआरआई और स्पांसर कोटे में 30 हजार रुपये का निर्धारण किया गया है। साइंस संकाय से 60 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रवेश परीक्षा होगी। यह कुल आठ सेमेस्टर का कोर्स होगा।

बैठक में एकेडमिक काउंसिल के सदस्यों ने बैठक से पूर्व पारित किए जाने वाले प्रस्तावों की विस्तृत कॉपी उपलब्ध नहीं कराए जाने पर सवाल खड़े किए। वहीं पिछली बैठक की प्रोसिडिंग उपलब्ध नहीं कराए जाने पर भी सदस्यों ने आपत्ति जताई। पीजी विभाग में स्नातक स्तरीय कोर्स संचालन करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस पर कुलपति ने कहा कि फिलहाल विभाग का भवन लिया जा रहा है। बाद में एक अलग विभाग की स्थापना की जाएगी। विश्वविद्यालय का इंस्टीट्यूशनल ईमेल आईडी शिक्षकों को भी दिया जाएगा, ताकि विदेशी जर्नल में शोध के प्रकाशन में व्यक्तिगत ईमेल के स्थान पर इंस्टीट्यूशनल ईमेल की मांग पूरी की जा सके।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मुजफ्फरपुर: नगर निगम की लापरवाही से परेशान ठेकेदार ने छोड़ा पार्किंग का ठेका, कहा- ‘वसूली करना असंभव’

मुजफ्फरपुर के मोतीझील पुल के नीचे स्थित पार्किंग स्थल से शुल्क की वसूली करने वाले नगर निगम द्वारा बहाल ठेकेदार ने ठेका छोड़ दिया है। ठेकेदार ने नगर निगम पर पार्किंग स्थल को अतिक्रमण से...
By Dec 10, 2025

लीची किसानों के लिए बुरी खबर: मिलीबग कीट से फसल को खतरा, उत्पादन पर पड़ेगा बुरा असर

मुजफ्फरपुर में लीची के बागों पर मिलीबग कीट का खतरा मंडरा रहा है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के अनुसार, यह कीट आम के बागों को प्रभावित करने के बाद...
By Dec 10, 2025

शर्मनाक! बिहार के स्कूल में छात्रों से शौचालय के लिए पानी मंगवाते शिक्षक, मिड डे मील में भी घोटाला

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय सुजावलपुर में शिक्षकों की घोर लापरवाही और कुव्यवस्था का मामला सामने आया है। यहां शिक्षकों द्वारा छात्रों से शौचालय के लिए बाल्टी में पानी...
By Dec 10, 2025

कोलकाता के रेड लाइट एरिया में मिली एक साल की बच्ची, कानपुर में थी मां; ह्यूमन ट्रैफिकिंग का बड़ा खुलासा

बेनीबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब एक वर्ष पूर्व रहस्मयी तरीके से लापता हुई मां और उसकी एक साल की मासूम बेटी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। महिला को कानपुर और...
By Dec 10, 2025

ममता शर्मसार! बिहार में जन्म देने से पहले ही मां ने कर दिया नवजात का सौदा, आशा बनी बिचौलिया

मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के कोइरिया निजामत गांव में एक मां ने एक मां ने मानवता को शर्मसार कर दिया। रानी देवी नामक महिला ने अपने नवजात पुत्र को जन्म देने से पहले ही...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाला हादसा: स्कूल जा रही छात्रा की करंट लगने से मौत, कई घायल

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रूपनाथ दक्षिणी पंचायत के शंकर नगर टोंक पर सुबह के समय एक अनियंत्रित ट्रक ने बिजली...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरपुर SKMCH में डॉक्टर-मरीज स्वजन विवाद: DM ने लिया कड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल (SKMCH) में डाक्टरों और मरीजों के स्वजन के बीच आपसी सद्भाव और विश्वास बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में इलाज की सुविधाओं में...
By Dec 10, 2025

मुजफ्फरपुर: 62 नए कॉलेजों के लिए आवेदन, क्या बदलेगी छात्रों की किस्मत?

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में नए सत्र में कालेजों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए स्नातक स्तरीय महाविद्यालयों के संबंधन से संबंधित प्रस्तावों के लिए अब तक 62 महाविद्यालयों ने राज्य सरकार...
By Dec 10, 2025

साझा करें