केंद्रीय बजट 2026-27 पर मंत्री नितिन अग्रवाल की प्रतिक्रिया: ‘विकसित भारत’ का संकल्प पत्र
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ‘विकसित भारत’ के संकल्प का सशक्त घोषणापत्र बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट देश के भविष्य के लिए निर्णायक कदम उठाता है।
अग्रवाल ने कहा कि बजट में कनेक्टिविटी, विनिर्माण क्षमता और क्षेत्रीय संतुलन पर स्पष्ट ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बजट विश्व स्तरीय और भविष्य के लिए तैयार बुनियादी ढांचे के निर्माण की दिशा में निर्णायक कदम उठाता है, जिससे विकसित भारत के विराट संकल्प की सिद्धि होगी।
मंत्री ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत’ के लक्ष्य के अंतर्गत घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने से लेकर ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने तक कई अहम सुधार किए गए हैं। उन्होंने आयात पर निर्भरता कम करने, रोजगार सृजन और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। इसके अलावा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं में भी महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं।
