0

गोद में नन्ही जान, हाथ में जिम्मेदारी: बरेली की ‘सुपर बीएलओ’ ने पेश की मिसाल

By Dec 9, 2025

हिमांशु अग्निहोत्री, बरेली। जहां एक तरफ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान को लेकर प्रदेश में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के उत्पीड़न और तनाव के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं बरेली की महिला बीएलओ लोगों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। नारी शक्ति अपने कर्तव्य को निजी चुनौतियों से ऊपर रखते हुए समर्पण के साथ निभा रही हैं। कुछ महिला बीएलओ गोद में बच्चा लेकर फील्ड पर पहुंच रही हैं तो किसी ने स्वास्थ्य समस्याओं का काम में बाधा नहीं बनने दिया।

जिले में तैनात बीएलओ स्वास्थ्य समस्याओं और घरेलू जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी फील्ड वर्क को प्राथमिकता दे रहे हैं। वे न केवल अपने काम को बेहतर ढंग से कर रहे हैं, बल्कि यह साबित कर रहे हैं कि दृढ़ संकल्प और सेवा भावना से कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। महिला बीएलओ घर और बच्चों की जिम्मेदारी के बीच भी अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वाहन कर रही हैं।

मिनी बाइपास निवासी महिला शिक्षक रजनी अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं, ताकि कोई भी मतदाता छूट न जाए। वह क्यारा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय घुरा राघवपुर में सहायक अध्यापक हैं। बतौर, बीएलओ शहर विधान सभा के बाकरगंज क्षेत्र में एसआइआर का कार्य कर रही हैं।

जहां वह अपने दो बच्चों, आठ माह की बेटी मान्या और पांच साल के बेटे रेयांश के साथ आती हैं। उनके पति प्राइवेट जाब करते हैं, शाम को वह भी रजनी का काम में हाथ बंटाते हैं। पर्यवेक्षक हरीश बाबू शर्मा ने बताया, रजनी का कार्य भी संतोष जनक है। वह सुबह जल्दी क्षेत्र में जाती है, फिर बाकरगंज स्कूल केंद्र पर फीडिंग करती हैं, देर शाम तक फिर क्षेत्र में गणना प्रपत्र जमा करती हैं।

डोहरा रोड निवासी उच्च प्राथमिक विद्यालय बिथरी चैनपुर की सहायक अध्यापक गीतांजलि मौर्य इन दिनों बीएलओ के तौर पर आजमनगर में कार्य कर रही हैं। उनके हृदय की बाइपास सर्जरी हो चुकी है, वह बताती हैं कि पति जगदीश कुमार दूसरे जिले में विद्युत निगम में कार्यरत हैं। सबसे अधिक चिंता बच्चों की रहती है, तीन बच्चों में 12 साल का एक बेटा दिव्यांग है।

ऐसे में उसकी विशेष देखभाल करनी होती है। ऐसी स्थिति में एसआइआर के लिए जाते हुए भी घर की चिंता रहती हैं। क्षेत्र में सकारात्मक और नकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिलती है, कई बार लोग फार्म भर के जमा ही नहीं करते, शादी, आफिस व अन्य कार्यों में व्यस्त होने की बात कहते हैं। वहीं, सक्रिय लोग भी मिलते हैं जो समय से फार्म भरकर दे देते हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

‘आई लव मोहम्मद’ विवाद के बाद मौलाना तौकीर के करीबियों पर बुलडोजर एक्शन, बारातघर और मैरिज हॉल ढहाने की तैयारी

शहर में 'आई लव मोहम्मद' प्रकरण को लेकर उपद्रव के बाद मौलाना तौकीर और उनके करीबियों पर प्रशासन का शिकंजा कस गया है। मंगलवार को शाहजहांपुर रोड स्थित सूफी टोला में एवान-ए-फरहत बारातघर और गुड...
By Dec 9, 2025

‘जान से मार दूंगा…’ इंडिगो फ्लाइट में पत्थर ले जाने से रोकने पर भड़के यात्री का हंगामा

इंडिगो फ्लाइट में यात्रा करने जा रहे उत्तराखंड के राहिल प्रभाकर के बैग से सुरक्षा जांच के दौरान पत्थर मिला। सुरक्षा एजेंसियों ने जब उसे पत्थर ले जाने से रोका तो वह भड़क गया। राहिल...
By Dec 9, 2025

IVRI बरेली ने रचा इतिहास! NAAC में मिला A++ ग्रेड, अब छात्रों के लिए खुलेगा सफलता का नया द्वार

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आइवीआरआइ) को नैक (NAAC) के मूल्यांकन में ए-प्लस प्लस का सर्वोच्च ग्रेड मिला है। यह उपलब्धि आइसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) के डीम्ड विश्वविद्यालयों में पहली बार किसी संस्थान को...
By Dec 9, 2025

रुहेलखंड विश्वविद्यालय का अजीब फैसला: कैंपस छात्रों को लेट फीस से छूट, कॉलेज छात्रों पर ₹500 का जुर्माना

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से इन दिनों स्नातक और परास्नातक की मुख्य और बैक परीक्षाओं के फार्म भरवाए जा रहे हैं। इसमें अंतिम तिथि का सोमवार को विस्तारण किया गया, जिसमें विवि पर दोहरे...
By Dec 9, 2025

सरकारी ठेके में लापरवाही: हरियाणा की फर्म पर गिरी गाज, ₹2.78 लाख जब्त, Blacklist होने की तैयारी

मंडल में धान की खरीद की प्रगति तो ठीक चल रही है, लेकिन एफआरके (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) की आपूर्ति बहुत कम होने से क्रय केंद्रों और मंडियों और मंडियों से धान का उठान प्रभावित हो...
By Dec 9, 2025

रोजगार मेले में बस कंडक्टर बनने पहुंचीं 99 महिलाएं, कुछ युवतियां तो कुछ गोद में थे बच्चे

आर्थिक युग में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। परिवहन निगम में भी महिलाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले गए हैं। नौकरी की उम्मीद लिए...
By Dec 9, 2025

UP Weather Update: दिसंबर में कड़ाके की ठंड की दस्तक, पारा 4 डिग्री तक गिरेगा, IMD का अलर्ट जारी

ठंडी और शुष्क हवाओं के चलते प्रदेश में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने दिसंबर की शुरुआत में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई है, साथ ही कोहरा छाने के...
By Dec 9, 2025

दावत नहीं, मौत का जाल! जिस दोस्त पर किया भरोसा, उसने माथे पर गोली मारकर खत्म कर दी कहानी

एक दुखद घटना में, एक व्यक्ति को उसके दोस्त ने ही धोखा दिया और उसकी हत्या कर दी। दोस्त पर भरोसा करके दावत में शामिल होने वाले व्यक्ति को यह नहीं पता था कि यह...
By Dec 9, 2025

साझा करें