‘जान से मार दूंगा…’ इंडिगो फ्लाइट में पत्थर ले जाने से रोकने पर भड़के यात्री का हंगामा
इंडिगो फ्लाइट में यात्रा करने जा रहे उत्तराखंड के राहिल प्रभाकर के बैग से सुरक्षा जांच के दौरान पत्थर मिला। सुरक्षा एजेंसियों ने जब उसे पत्थर ले जाने से रोका तो वह भड़क गया। राहिल ने सुरक्षाकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर उसे पत्थर नहीं ले जाने दिया गया तो वह उन्हें मारेगा।
सुरक्षा प्रभारी दारोगा राजीव सिंह राठी ने बताया कि, इंडिगो फ्लाइट में यात्रा करने वाले यात्रियों की जांच की जा रही थी। इसी बीच उत्तराखंड के भीमताल निवासी राहिल प्रभाकर के बैग की तलाशी ली गई तो उसके बैग से एक पत्थर का टुकड़ा मिला। जब सुरक्षा प्रभारी ने पत्थर ले जाने से रोका तो राहिल उग्र हो गया। उसने कहा कि वह इस पत्थर के बिना यात्रा नहीं करेगा।
आरोप है कि आरोपित ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि, ‘तुम मुझे मारो और मैं तुम्हें जान से मारुंगा।’ राहिल की इस हरकत से पूरे सुरक्षा क्षेत्र में डर का माहौल हो गया। अन्य यात्री बुरी तरह से डर गए। किसी तरह से यात्रियों को समझाकर मामला शांत किया गया। इस पूरे प्रकरण की इंडिगो को जानकारी देकर यात्री को ऑफ लोड किया गया। आरोप है कि यात्री ने बाहर निकलते हुए भी धमकी दी। मामले में इज्जतनगर थाने में प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।
‘आई लव मोहम्मद’ विवाद के बाद मौलाना तौकीर के करीबियों पर बुलडोजर एक्शन, बारातघर और मैरिज हॉल ढहाने की तैयारी
IVRI बरेली ने रचा इतिहास! NAAC में मिला A++ ग्रेड, अब छात्रों के लिए खुलेगा सफलता का नया द्वार
रुहेलखंड विश्वविद्यालय का अजीब फैसला: कैंपस छात्रों को लेट फीस से छूट, कॉलेज छात्रों पर ₹500 का जुर्माना
सरकारी ठेके में लापरवाही: हरियाणा की फर्म पर गिरी गाज, ₹2.78 लाख जब्त, Blacklist होने की तैयारी
रोजगार मेले में बस कंडक्टर बनने पहुंचीं 99 महिलाएं, कुछ युवतियां तो कुछ गोद में थे बच्चे
UP Weather Update: दिसंबर में कड़ाके की ठंड की दस्तक, पारा 4 डिग्री तक गिरेगा, IMD का अलर्ट जारी
दावत नहीं, मौत का जाल! जिस दोस्त पर किया भरोसा, उसने माथे पर गोली मारकर खत्म कर दी कहानी
गोद में नन्ही जान, हाथ में जिम्मेदारी: बरेली की ‘सुपर बीएलओ’ ने पेश की मिसाल
