वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका: मथुरा में 6 और 7 दिसंबर को लगेंगे मेगा कैंप
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को रफ्तार देने और शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगाए जाने वाले मेगा कैंपों पर अब पूरा फोकस है। पुनरीक्षण में पिछड़ रहे मथुरा विधानसभा क्षेत्र के वोटरों को जगाने के साथ-साथ जनपद में प्रत्येक बूथ पर 6 व 7 दिसंबर को मेगा कैंप लगेंगे। इसके लिए बुधवार को सदर तहसील के बीएलओ व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित करते हुए शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले तहसील के 50 बीएलओ को सम्मानित किया गया। बुधवार को डेंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह के सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को डिजिटाइजेशन तथा मैपिंग करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि 6 एवं 7 दिसंबर को सभी बूथों पर मेगा कैंप आयोजित होंगे। बीएलओ कैंप के दौरान अपने-अपने बूथों पर उपस्थित होंगे। मतदाताओं से अनुरोध है कि शीघ्र अपने गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं से गणना प्रपत्र शीघ्र एकत्रित करते हुए डिजिटाइजेशन कराना सुनिश्चित करें तथा डिजिटाइजेशन के साथ सभी का मैपिंग कराना भी सुनिश्चित करें। मैपिंग न करने से आपको आगे कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए अभी से उक्त कार्य को पूर्ण निष्ठा एवं दृढ़ता से कराएं। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने क्षेत्र की मतदाता सूची का पुनः गहन अध्ययन करते हुए मृतक, स्थाई रूप से स्थानांतरित, अज्ञात, अनुपस्थित, पहले से नामांकित आदि का विवरण दोबारा चेक करते हुए सूची तैयार करे, जिससे आगामी दिनों में उन्हें आसानी होगी।
जिलाधिकारी ने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रेरित भी किया कि बिना तनाव के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण करें। बीएलओ, सुपरवाइजर, सब सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा जोनल मजिस्ट्रेट एक टीम भावना के साथ कार्य करते हुए गणना प्रपत्रों का एकत्रीकरण, डिजिटाइजेशन एवं मैपिंग कराना सुनिश्चित करें। मतदाताओं के लिए मेगा कैंप के रूप में यह आखिरी मौका है। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त) डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी (सदर) अभिनव जे जैन, डिप्टी कलेक्टर ऊषा सिंह, नरेंद्र यादव, दीपिका मेहर, सुशील कुमार, सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी सहित सदर क्षेत्र के समस्त बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
सदर तहसील के 50 बीएलओ सम्मानित कार्यक्रम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले तहसील सदर क्षेत्र के 50 बीएलओ बीएलओ को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति-पत्र तथा पटुका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी को उत्कृष्ट कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आपका कार्य तो पूर्ण हो गया है, अब आप लोग अपने सहयोगी बीएलओ की मदद भी कर सकते हैं, जिससे वे भी ससमय अपना फॉर्म कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर सकें।
महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की
वृंदावन दर्शन की यात्रा बनी अंतिम यात्रा, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, ‘शोले’ देखकर भावुक हुए फैंस
मथुरा में डॉ. अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने बताया संविधान निर्माण में उनका योगदान
कैपजेमिनी ब्रांड क्वेस्ट में जीएलए विश्वविद्यालय का जलवा, टॉप 10 में मिली जगह।
फुहार: दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां बांटने आ रहा हिंदुस्तान, होगा मस्ती और प्यार का संगम
मथुरा में विकास की नई राह: करोड़ों की लागत से बनेगा खरंजा, ग्रामीणों को मिलेगी कीचड़ से मुक्ति
मथुरा की 14 सड़कों को मिलेगी ‘संजीवनी’, 1.72 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प; ग्रामीणों को मिलेगी राहत
