मथुरा में डॉ. अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने बताया संविधान निर्माण में उनका योगदान
मथुरा। डॉ. अम्बेडकर सामाजिक अधिकार मंच ने शनिवार को डीग गेट स्मारक पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 69वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके विचार, संघर्ष, संविधान निर्माण में योगदान एवं सामाजिक समानता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
मंच के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि उनका जीवन हमें निरंतर शिक्षा, संगठन एवं संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मंच उनके मिशन व विचारों को समाज के अंत तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. बीआर अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह कर्दम ने आभार जताकर कहा कि समिति उनके दिखाए मार्ग पर कार्य करेगी।
इस दौरान त्रिलोकी नाथ कर्दम, डॉ. लाखन सिंह, ज्ञान प्रकाश, राजेंद्र सिंह, मानसिंह दरोगा, जेपी भारती, भीष्मपाल सिंह, पार्षद मुन्ना मलिक, विनोद नागर, चौखे लाल प्रधान, राजेश आज़ाद, भानु प्रताप सिंह, रवि प्रकाश भारद्वाज, पहलाद सिंह, रवि दिवाकर, मुकेश सिद्धार्थ, सौदान सिंह, हरे कृष्णा पेशकार आदि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की
वृंदावन दर्शन की यात्रा बनी अंतिम यात्रा, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, ‘शोले’ देखकर भावुक हुए फैंस
कैपजेमिनी ब्रांड क्वेस्ट में जीएलए विश्वविद्यालय का जलवा, टॉप 10 में मिली जगह।
फुहार: दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां बांटने आ रहा हिंदुस्तान, होगा मस्ती और प्यार का संगम
मथुरा में विकास की नई राह: करोड़ों की लागत से बनेगा खरंजा, ग्रामीणों को मिलेगी कीचड़ से मुक्ति
मथुरा की 14 सड़कों को मिलेगी ‘संजीवनी’, 1.72 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प; ग्रामीणों को मिलेगी राहत
ब्लॉक स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता में इन छात्रों ने मारी बाजी, अब जिला स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा
