Kanpur news: तलाक महल में भीषण आग, 3 दुकानें जलकर खाक; बिरयानी दुकान से दो लोग बचाए गए
कानपुर के बेकनगंज इलाके में स्थित तलाक महल में शनिवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना में दो भाइयों की मिठाई की दुकान सहित कुल तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की भयावहता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई।
आग लगने की शुरुआत मोहम्मद शमीम की मिठाई की दुकान से हुई। देखते ही देखते आग ने बगल की बिरयानी की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और फायर ब्रिगेड के आने का इंतजार किया।
फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के दौरान पता चला कि बिरयानी की दुकान के भूतल पर दो लोग सो रहे हैं। फायर कर्मियों ने तुरंत उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। दुकानों में रखे एलपीजी सिलेंडरों को भी समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।
