0

जौनपुर: अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, एक माह बाद किशोरी बरामद

By Dec 9, 2025

केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से लगभग एक माह पूर्व बहला-फुसलाकर भगाई गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपित सीपू राजभर को गिरफ्तार किया है।

गांव निवासी एक महिला ने 29 अक्टूबर को कोतवाली में तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री को नाऊपुर गांव निवासी सीपू राजभर बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। महिला ने सीपू के माता-पिता, बहन और जीजा पर भी इस साजिश में संलिप्त होने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। लगातार दबाव बनाने पर शुक्रवार को आरोपी सीपू किशोरी को उसके घर के पास छोड़कर भाग गया।

पुलिस को मिले सुराग के आधार पर किशोरी को बरामद कर लिया गया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि सीपू उसे भगाकर मुंबई ले गया था, जहाँ उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला आरक्षी की निगरानी में किशोरी को जिला महिला अस्पताल भेजकर मेडिकल जांच कराई गई। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

जौनपुर के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी! इंटरनेशनल सिंथेटिक ट्रैक तैयार, अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर

पूर्वांचल की मिट्टी अब और मेडल लाने के लिए तैयार हो रही है। जौनपुर की धरती से अब जल्दी ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के धावक तैयार होंगे। यहाँ के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में...
By Dec 9, 2025

जौनपुर: भैंस बांधने के विवाद में 70 वर्षीय वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर के पवारा थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय वृद्धा फूला देवी की पीटकर हत्या कर दी गई। यह दुखद घटना सोमवार रात को हुई। पुलिस...
By Dec 9, 2025

कफ सीरप घोटाला: बिना सत्यापन लाइसेंस देने वाले विभाग पर गिरी गाज, अब अधिकारी भी जांच के दायरे में

जौनपुर में कोडीनयुक्त सीरप की तस्करी के मामले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग भी जांच के घेरे में आ गया है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि कार्रवाई की...
By Dec 9, 2025

जौनपुर में बंदरों के आतंक से भागी वृद्धा की सीढ़ी से गिरकर मौत, मचा कोहराम

जौनपुर के पक्का पोखरा मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बंदरों के झुंड से बचने की कोशिश में एक 72 वर्षीय वृद्धा की सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई।...
By Dec 9, 2025

साझा करें