0

जौनपुर के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी! इंटरनेशनल सिंथेटिक ट्रैक तैयार, अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर

By Dec 9, 2025

पूर्वांचल की मिट्टी अब और मेडल लाने के लिए तैयार हो रही है। जौनपुर की धरती से अब जल्दी ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के धावक तैयार होंगे। यहाँ के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहली बार सिंथेटिक रनिंग ट्रैक पर खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकेंगे। पूर्वांचल के धावक किसी भी मौसम में इस सिंथेटिक रनिंग ट्रैक पर दौड़ सकेंगे। 400 मीटर × 8 लेन की सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण लगभग 865.92 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हो गया है। सिंथेटिक रनिंग ट्रैक को वर्ल्ड एथलेटिक्स प्रमाणन मिल चुका है, जल्द ही इसे सम्बंधित विभाग को हस्तांतरित किया जायेगा।

जौनपुर में धावकों को दौड़ने के लिए इंटरनेशनल लेवल के एथलेटिक्स सिंथेटिक रनिंग ट्रैक की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। योगी सरकार ने धावकों की इस जरुरत को समझते हुए, जौनपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण करवा दिया है। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में 400 मीटर × 8 लेन सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण पूरा हो चुका है। वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा सिंथेटिक रनिंग ट्रैक को प्रमाण पत्र मिल चुका है, जल्दी इसे सम्बंधित विभाग को हैंडओवर किया जायेगा। इंटरनेशनल लेवल का रनिंग ट्रैक खिलाड़ियों को दौड़ने के लिए नए वर्ष में मिल सकता है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बन जाने से अब खिलाड़ियों को अपने शहर से दूर नहीं जाना पड़ेगा। जो खिलाडी दूर जाकर अन्य जिलों में प्रैक्टिस कर रहे है व अपने घर वापस आकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं की तैयारी करना चाह रहे हैं। एथलेटिक्स कोच कृष्णा यादव ने बताया कि अब जौनपुर में स्पोर्ट्स कैंप लग सकता है, यहाँ राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं हो सकेंगी। जिससे नए खिलाड़ियों को एथलीट की बारीकियो को देखने और सिखने का मौका मिलेगा।

धावक पूजा यादव ने बताया कि पहले बारिश के मौसम में प्रैक्टिस नहीं हो पाती थी, सिंथेटिक रनिंग ट्रैक के लिए योगी जी को धन्यवाद कहना चाहती हूँ, अब सभी मौसम में प्रैक्टिस कर सकेंगे जिससे अभ्यास की निरंतरता बनी रहेगी और परफॉरमेंस बेहतर होगा। एथलीट नितेश चौहान ने बताया कि सरकार ने घर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का रनिंग ट्रैक दिया है, हम जैसे खिलाड़ियों के लिए यह बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। स्टेट और नेशनल प्रतियोगिताएं सिंथेटिक रनिंग ट्रैक पर होती थी। हम लोग पहले घास व मिट्टी के ट्रैक पर प्रैक्टिस करते थे, जिससे सिंथेटिक ट्रैक पर होने वाली प्रतियोगितओं में पिछड़ जाते थे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

जौनपुर: भैंस बांधने के विवाद में 70 वर्षीय वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर के पवारा थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय वृद्धा फूला देवी की पीटकर हत्या कर दी गई। यह दुखद घटना सोमवार रात को हुई। पुलिस...
By Dec 9, 2025

कफ सीरप घोटाला: बिना सत्यापन लाइसेंस देने वाले विभाग पर गिरी गाज, अब अधिकारी भी जांच के दायरे में

जौनपुर में कोडीनयुक्त सीरप की तस्करी के मामले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग भी जांच के घेरे में आ गया है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि कार्रवाई की...
By Dec 9, 2025

जौनपुर में बंदरों के आतंक से भागी वृद्धा की सीढ़ी से गिरकर मौत, मचा कोहराम

जौनपुर के पक्का पोखरा मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बंदरों के झुंड से बचने की कोशिश में एक 72 वर्षीय वृद्धा की सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई।...
By Dec 9, 2025

जौनपुर: अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, एक माह बाद किशोरी बरामद

केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से लगभग एक माह पूर्व बहला-फुसलाकर भगाई गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपित सीपू राजभर को गिरफ्तार...
By Dec 9, 2025

साझा करें