IND vs PAK U-19 Asia Cup: भारत को लगा पहला झटका, वैभव सूर्यवंशी आउट; आयुष म्हात्रे ने संभाला मोर्चा
By
Dec 14, 2025
अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे मुकाबले में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें मोहम्मद सैयाम ने कैच आउट किया। यह विकेट तब गिरा जब भारत का स्कोर 50 रन के पार पहुंच चुका था।
वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत में एक चौका लगाकर अपने इरादे जाहिर किए थे, लेकिन अली रजा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह मोहम्मद सैयाम को कैच थमा बैठे। दिलचस्प बात यह है कि इससे ठीक पहले वाले ओवर में सैयाम ने ही उन्हें एक आसान कैच टपका दिया था। इस जीवनदान का फायदा वह नहीं उठा पाए। उनके आउट होने के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने मोर्चा संभाल लिया है और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कुछ शानदार चौके लगाए हैं और टीम को 50 रन के पार पहुंचाया है।
अगली खबरें
मुरादाबाद में विधायक के भाई पर हमला, ज्वैलरी शॉप से लौटते वक्त पीटा
सबको चौंकाया! बिहार के नितिन नवीन को मिली बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
आगरा: समोसे के पैसे मांगने पर दबंग ग्राहक ने दुकानदार पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान
चांदी लूटने वाले 25 हजार के तीन इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा
‘वोट चोरी’ BJP के DNA में है: राहुल गांधी; EC को दी चेतावनी, BJP ने नेहरू परिवार को बताया ‘मुगल’
भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, बोले- ‘हम बंगाल भी जीतेंगे’
‘मेरा खून खौल गया… ‘Adivi Sesh ने धुरंधर के बारे में कह दी ऐसी बात, आदित्य धर ने दिया जवाब
नोएडा में प्रदूषण का ‘ग्रेप 4’ कहर: AQI 400 पार होते ही इन कक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लास अनिवार्य
