IND vs NZ: टीम इंडिया बनी ‘चेज किंग’, 300+ रन चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
वनडे क्रिकेट में 300 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करने के मामले में टीम इंडिया अब दुनिया की सबसे सफल टीम बन गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में मिली जीत के साथ भारत ने यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह 20वां मौका था जब भारतीय टीम ने 300 या उससे अधिक का स्कोर सफलतापूर्वक चेज किया।
इस ऐतिहासिक जीत में विराट कोहली की 93 रन की शानदार पारी का अहम योगदान रहा। हालांकि, वह अपने शतक से चूक गए। उनके अलावा शुभमन गिल ने 56 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में भारत ने 4 विकेट से लक्ष्य हासिल कर लिया।
मैच के दौरान एक समय भारतीय टीम मजबूत स्थिति में थी, लेकिन विराट कोहली के आउट होने के बाद कुछ विकेट गिरे, जिससे मैच रोमांचक हो गया। अंत में केएल राहुल और हर्षित राणा ने मिलकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है, जिससे प्रशंसकों में उत्साह है।
