फ्रेंड्स इलेवन ने जीता JB Senior Cricket League का खिताब, डिफेंस इलेवन को हराया
जेबी सीनियर क्रिकेट लीग सीजन-3 का फाइनल मुकाबला फ्रेंड्स इलेवन ने जीत लिया है। शनिवार को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में फ्रेंड्स इलेवन ने डिफेंस इलेवन को 109 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा किया। फ्रेंड्स इलेवन की जीत में आशीष ओमवीर जुरेल का अहम योगदान रहा, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 79 रनों की पारी खेली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फ्रेंड्स इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आशीष ओमवीर जुरेल के अलावा कौशल शर्मा ने 49 और विशी गुप्ता ने 34 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिफेंस इलेवन की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और पूरी टीम 14.5 ओवर में केवल 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फ्रेंड्स इलेवन के शादाब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।
मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में शानदार प्रदर्शन के लिए आशीष ओमवीर जुरेल को मैन ऑफ द मैच के साथ-साथ मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया। विशी गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, शादाब को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, विकास कुमार को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और शहजान खान को सर्वश्रेष्ठ फील्डर का पुरस्कार दिया गया। संतोष राणा ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
फ्रेंड्स इलेवन ने जीता JB Senior Cricket League का खिताब, Ashish Omveer Jurel बने Man of the Tournament
गाजियाबाद चैंपियनशिप में आगरा के शूटरों का जलवा, जीते 29 पदक (Agra news)
आगरा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दो ऑटो को रौंदा, 5 लोगों की मौत
आगरा में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, छेड़छाड़ से परेशान थी पीड़िता; agra crime news
आगरा मर्डर केस: मिंकी शर्मा का कटा सिर ढूंढने को नाले में उतरे गोताखोर, ड्रोन से भी तलाश
आगरा में पड़ोसी के उत्पीड़न से तंग किशोरी ने की आत्महत्या, 4 लोगों पर FIR दर्ज | Agra news
आगरा news: रेलवे ट्रैक निर्माण के विरोध में किसानों ने भू समाधि लेने का किया प्रयास, प्रशासन ने समझाकर रोका
खराब खाना और बदसलूकी पर पिंच ऑफ स्पाइस को 55 हजार हर्जाना, consumer court का फैसला
