0

सेना भर्ती के नाम पर ठगी: आगरा में गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी जॉइनिंग लेटर बनाने वाला क्लर्क भी शामिल

By Dec 9, 2025

आगरा में सेना भर्ती के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो युवाओं को सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ठगता था। जांच में सेना के एक क्लर्क की भी संलिप्तता पाई गई है, जो फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तैयार करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संसू, जागरण-बाह (आगरा)। युवाओं को सेना में नौकरी का सपना दिखाकर ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। ठग प्रत्येक युवक से चार से पांच लाख रुपये ठग रहे थे। पिढ़ौरा पुलिस ने ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

सेना के कार्यालय में तैनात लिपिक की भी संलिप्तता भी सामने आई है। 15 से 20 युवकों के साथ ठगी की जानकारी पुलिस को मिली है। पिढ़ौरा थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि रामपुर चंद्रसेनी निवासी गौरव भद गौरव भदौरिया सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे थे।

इसी बीच उनकी मुलाकात इंद्रजीत चौधरी, पुष्पेंद्र भाटी और सुदामा चौधरी से हुई। आरोपितों ने उसे सेना में भर्ती कराने का झांसा दिया और चार लाख रुपये ऑनलाइन सहित अन्य माध्यमों ले लिए। रुपये लेने के बाद आरोपितों ने युवक को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया।

बाद में जब सच्चाई सामने आई तो 10 जून 2023 को मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी थी।

किसी अन्य युवक को शिकार बनाए के उद्देश्य से क्षेत्र में आए आरोपित पुष्पेंद्र उर्फ भूरा भाटी निवासी आच्छेपुर थाना रबूपुरा गौतमबुद्ध नगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह इंद्रजीत चौधरी और सुदामा चौधरी के साथ मिलकर ठगी करता था।

पुलिस के अनुसार आरोपित ने पूछताछ में बताया है कि आरोपित सुदामा चौधरी सेना में क्लर्क है। वह फर्जी एडमिट कार्ड व ज्वाइनिंग लेटर तैयार करता था। आरोपित सोशल मीडिया के माध्यम से युवकों को शिकार बनाते थे।

सुदामा चौधरी की कहां तैनाती है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। गैंग क्षेत्र में कई बार आ चुका है। आरोपित को रिमांड पर लेकर गैंग के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

PM Kusum Yojana: किसानों को 60% अनुदान, सोलर पंप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; ऐसे करें बुकिंग

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत किसान अपने खेतों में सोलर पंप स्थापित कर सकते हैं, जिससे सिंचाई के लिए...
By Dec 9, 2025

आगरा में 50 करोड़ से ज्यादा का GST घोटाला, 20 बोगस फर्मों ने फर्जीवाड़े से लूटा सरकारी खजाना

आगरा में एसजीएसटी विभाग ने 20 बोगस फर्मों का खुलासा किया है, जिन्होंने 50 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया। इन फर्मों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वास्तविक आपूर्ति के बिना कागजों में...
By Dec 9, 2025

GST फ्रॉड का बड़ा खुलासा: आगरा में 20 बोगस फर्मों पर शिकंजा, 50 करोड़ का गोलमाल!

आगरा में राज्य वस्तु एवं सेवा कर (SGST) विभाग ने एक बड़े राजस्व घोटाले का खुलासा किया है, जिसमें 20 फर्जी फर्मों ने सरकार को 50 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया है। इन...
By Dec 9, 2025

आगरा की महापौर का ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्शन: सड़क में भ्रष्टाचार की ‘बू’ आ रही, बोलीं- पैसा किसी के बाप का नहीं

आगरा नगर निगम में पार्षदों ने सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इस प्रकरण की जांच कमेटी न बनने के बाद, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने खुद स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायत...
By Dec 9, 2025

आगरा में भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने ऑटो को रौंदा, 2 की मौत, 5 घायल

आगरा के फतेहाबाद रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। यह घटना नवामील के पास सुबह 9.45 बजे हुई। जानकारी के अनुसार,...
By Amit Sagar Dec 9, 2025

नकली घी का काला कारोबार! आगरा में ब्रांडेड पैकिंग में बिक रहा था मिलावटी माल, पुलिस ने मारा छापा

आगरा के कालिंदी विहार में ब्रांडेड घी के नाम पर नकली घी बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर 134 डिब्बे नकली घी बरामद किए हैं।...
By Dec 9, 2025

UP Board Exam 2026: आगरा के 160 केंद्रों पर 1.21 लाख छात्र देंगे परीक्षा, आपत्ति के लिए जियो-लोकेशन अनिवार्य

उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने सोमवार को वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए जिले के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस वर्ष बोर्ड ने जिले में कुल 160 परीक्षा केंद्र बनाए...
By Dec 9, 2025

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कैंटर पुलिस चौकी में जा घुसा, 10 मिनट पहले ही निकले थे जवान

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया चौराहे के पास सोमवार रात को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। धौलपुर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर सीधे पुलिस चौकी में जा घुसा। टक्कर इतनी...
By Dec 9, 2025

साझा करें