कानपुर बेकरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक
By
Mar 4, 2026
कानपुर के हनुमंत विहार इलाके में एक बेकरी शॉप में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकानदार और आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लगभग आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद दमकल कर्मियों आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पाने में सफल रहे।
बेकरी के मालिक ने बताया कि आग की चपेट में आने से दुकान का फर्नीचर और होली के मद्देनजर रखा लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस घटना ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
अगली खबरें
कानपुर में 250 करोड़ का GST Scam: लोन के बहाने गरीबों के दस्तावेज चुराकर किया फर्जीवाड़ा
इंस्पायर अवार्ड घोषित: विज्ञान को बढ़ावा देने में कानपुर 10वें स्थान पर, 145 छात्र चयनित
कानपुर: मादक पदार्थों की तस्करी में एसआई समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच जारी
चंद्र ग्रहण का अद्भुत नज़ारा: IIT कानपुर के छात्रों ने टेलीस्कोप से देखा Lunar Eclipse
कानपुर कॉन्क्लेव: सुपर 100 ने खींचा शहर के विकास का खाका, Kanpur development plan
कानपुर में पिकल बॉल: वैष्णवी और मनोज ने जीता मिक्स्ड डबल्स का खिताब, सतीश महाना ने किया सम्मानित
कानपुर इस्कॉन मंदिर में चैतन्य महाप्रभु प्राकट्य उत्सव पर उमड़े भक्त, গৌর पूर्णिमा का भव्य आयोजन
