Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म Netflix पर नहीं, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम?
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। अब इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में उत्साह है। हाल ही में फिल्म का टीज़र जारी किया गया, जिसने फिल्म के डार्क और ड्रामेटिक टोन की झलक दिखाई। टीज़र में रणवीर सिंह एक बार फिर दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं।
‘धुरंधर’ को आदित्य धर ने निर्देशित किया था और यह दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी। यह फिल्म एक स्पाई ड्रामा थी। ‘धुरंधर 2’ को इस फ्रेंचाइजी की अंतिम किस्त बताया जा रहा है, जिससे इसकी कहानी को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
फिल्म के मेकर्स ने सीक्वल की रिलीज़ से पहले कई बड़े बदलाव किए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को लेकर है। पहली फिल्म ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध थी, लेकिन ‘धुरंधर 2’ के OTT rights जियो हॉटस्टार ने भारी कीमत पर खरीदे हैं। यह जानकारी फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ ही औपचारिक रूप से पुष्टि की गई थी।
इसके अलावा, फिल्म का संगीत लेबल भी सारेगामा से बदलकर टी-सीरीज हो गया है। ‘धुरंधर 2’ को इस बार हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म के सैटेलाइट राइट्स स्टार ग्रुप के पास हैं, जिसके तहत हिंदी वर्जन स्टार गोल्ड पर और तेलुगु वर्जन स्टार माँ पर प्रसारित होगा।
