लखनऊ रेलवे स्टेशन पर DG Railway का निरीक्षण, परीक्षा के बाद लौटे अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था जांची
लखनऊ में दरोगा भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ट्रेन से अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं। इसी को देखते हुए, रेलवे पुलिस महानिदेशक (DG Railway) प्रकाश डी ने लखनऊ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों का निरीक्षण किया।
DG Railway ने स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों की जांच की। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क और होल्डिंग एरिया का भी जायजा लिया। उन्होंने जीआरपी, आरपीएफ, डॉग स्क्वाड और एस-चेक टीमों को सक्रिय रहने और संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की सघन जांच करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्टेशन परिसर में लगातार गश्त की व्यवस्था बनाए रखने और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी को मजबूत करने पर जोर दिया। यह निरीक्षण रोहित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ, जिसका उद्देश्य परीक्षा के बाद यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना था।
