0

सरकारी अस्पतालों पर बढ़ा भरोसा, हरियाणा में 3900 से अधिक सफल ऑपरेशन कर मरीजों को मिली राहत

By Dec 9, 2025

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में गंभीर बीमारियों के इलाज की विश्वसनीयता और लोगों का भरोसा काफी हद तक बढ़ चुका है। विशेष शल्य चिकित्सा शिविरों में लोगों को जागरूक बनाने के बाद राज्य के सरकारी अस्पतालों में 3900 से अधिक आपरेशन सफलतापूर्वक किए गए हैं।

प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया था कि गंभीर बीमारियों के आपरेशन अब सरकारी अस्पतालों में लिए जाएंगे। तब प्राइवेट अस्पतालों ने यह कहकर हल्ला मचाया था कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं नहीं हैं, जबकि इतने अधिक आपरेशन सरकारी अस्पतालों में होने से वहां के इलाज के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ गया है।

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि गरीबी के कारण अब कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित नहीं रहेगा। लोगों की सुविधा के लिए हाल ही में राज्य के सभी जिलों में 17 से 22 नवंबर तक विशेष शल्य चिकित्सा जागरूकता शिविर आयोजित किए गए थे, जिनका उद्देश्य उन्नत चिकित्सा सुविधा को जरूरतमंदों तक बिना आर्थिक बाधा के पहुंचाना था। एक सप्ताह तक चले इन शिविरों के दौरान प्रदेशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 3,939 आपरेशन किए गए, जिनमें 3,114 बड़े आपरेशन तथा 825 छोटे आपरेशन शामिल रहे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि शिविरों के दौरान किए गए प्रमुख ओपरेशनों में 1241 मोतियाबिंद, 503 सिजेरियन, 366 महिला नलबंदी, 130 दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) द्वारा पित्त की थैली के आपरेशन शामिल हैं। सरकारी डाक्टरों की टीम ने 92 कान के, 88 हरनिया के, 25 घुटना प्रत्यारोपण (टीकेआर) , 11 कूल्हा प्रत्यारोपण (टीएचआर) के आपरेशन किए हैं। आरती राव के अनुसार शिविरों के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को आर्थिक राहत भी प्रदान की गई। इनमें 2074 मरीजों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभ मिला, जबकि 661 मरीजों ने चिरायु योजना के तहत उपचार प्राप्त किया।

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार मोतियाबिंद के आपरेशन भिवानी जिले में सबसे अधिक 230 और उसके बाद रोहतक में 151 किए गए, जबकि दूरबीन द्वारा पित्त की थैली के आपरेशन पंचकूला जिले में सबसे अधिक 36 और उसके बाद फरीदाबाद जिले में 25 किए गए। रोहतक, महेंद्रगढ़ और झज्जर जिलों में चार-चार घुटना प्रत्यारोपण आपरेशन हुए। करनाल जिले में सबसे अधिक 72 और उसके बाद पलवल जिले में 56 महिला नलबंदी आपरेशन इन शल्य चिकित्सा शिविरों में जागरूकता के बाद किए गए।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

चरखी दादरी: कंप्यूटर सीखने गई छात्रा हुई लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

चरखी दादरी शहर स्थित एक कंप्यूटर सेंटर पर कंप्यूटर सीखने आई एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। लापता छात्रा के स्वजनों ने सदर पुलिस थाना पहुंचकर उसकी तलाश करने की गुहार लगाई...
By Dec 9, 2025

पंचकूला: पुल के नीचे पानी में मिला नग्न शव, पहचान बनी पुलिस के लिए चुनौती

पिंजौर के गांव खुऊवाला में एक पुल के नीचे पानी में नग्न अवस्था में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पंचकूला पुलिस के लिए इस शव की पहचान करना एक...
By Dec 9, 2025

रेवाड़ी में फैक्ट्री चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार; 500 KG पीतल बरामद, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

रेवाड़ी के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों से तांबा और पीतल चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस ने इस मामले में गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार...
By Dec 9, 2025

जींद अस्पताल में चूहों ने कुतरा शव, मानवाधिकार आयोग ने लिया कड़ा एक्शन, हरियाणा सरकार को नोटिस

जींद के नागरिक अस्पताल में नागरिक अस्पताल के शवगृह में चूहों की ओर से शव कुतरने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए...
By Dec 9, 2025

सिरसा से किडनैप हुई जुड़वा बहनों की दर्दनाक आपबीती, 7 दिन तक बेहोशी में रखा; पानीपत स्टेशन पर मिलीं

सिरसा से अपहृत दो जुड़वा किशोरियां पानीपत रेलवे स्टेशन पर डरी हुई हालत में मिलीं। सात दिन पहले उनका अपहरण हुआ था, जिसमें दो महिलाएं समेत सात लोग शामिल थे। बेहोशी की हालत में उन्हें...
By Dec 9, 2025

सिरसा: रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर लगाने पर हंगामा, SDM को सौंपा ज्ञापन

डबवाली के वार्ड 1 और 2 के निवासियों ने रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर लगाने का विरोध किया है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रेमजीत गुप्ता के घर के पास टावर लगाने पर आपत्ति जताई गई।...
By Dec 9, 2025

जींद में WhatsApp लिंक पर क्लिक करना पड़ा महंगा, खाते से 3 लाख रुपये गायब

जींद में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को व्हाट्सएप पर आए एक लिंक पर क्लिक करना भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने पीड़ित के फोन को हैक कर...
By Dec 9, 2025

करनाल: जलमाना में दो भीषण सड़क हादसे, 25 वर्षीय युवक की मौत; एक गंभीर घायल

जलमाना क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पहली घटना में, करनाल के शिव कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय दिनेश शर्मा की जलमाना नहर पुल के पास मौत हो...
By Dec 9, 2025

साझा करें