0

रेवाड़ी में फैक्ट्री चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार; 500 KG पीतल बरामद, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

By Dec 9, 2025

रेवाड़ी के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों से तांबा और पीतल चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस ने इस मामले में गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शक्ति ठाकुर और दीपक मुख्य आरोपी हैं, जबकि कबाड़ी सुभाष, इकबाल, राहुल कुमार और अंकुर जैन भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 किलोग्राम पीतल का सामान बरामद किया है।

थाना प्रभारी दारा सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को एक फैक्ट्री से 900 किलोग्राम पीतल चोरी होने की सूचना मिली थी। घटना के समय फैक्ट्री का सुरक्षा गार्ड सोया हुआ था और आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस ने जांच के लिए एक संयुक्त टीम का गठन किया। 29 नवंबर को पुलिस ने शक्ति ठाकुर और दीपक को रेलवे लाइन कहरानी से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी का माल भिवाड़ी के कबाड़ियों को बेचते थे, जो आगे इसे रेवाड़ी के अंकुर जैन को बेचते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अंकुर जैन के पास से चोरी का सामान भी जब्त कर लिया है। मुख्य आरोपी शक्ति ठाकुर पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। गिरोह दिन में रेकी कर रात में ऑटो रिक्शा से चोरी करता था।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

पार्ट-टाइम नौकरी का झांसा देकर ठगे 5.63 लाख, साइबर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रेवाड़ी साइबर क्राइम पुलिस ने पार्ट-टाइम नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक आरोपी नवजोत सिंह को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार को टेलीग्राम पर नौकरी का लालच दिया गया और...
By Dec 9, 2025

साझा करें