Border 2 Trailer: सनी देओल का दमदार डायलॉग, देशभक्ति और एक्शन से भरपूर ‘Border 2’ का ट्रेलर रिलीज
फिल्म ‘Border 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, जो दर्शकों को देशभक्ति, दमदार डायलॉग्स और हाई-ऑक्टेन एक्शन का अनुभव कराता है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, सोनम बाजवा, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
ट्रेलर में सनी देओल का एक डायलॉग, ‘तुम्हारे पाकिस्तान में इतने लोग नहीं जितने हमारे यहाँ हिंदुस्तान में बकरी ईद पर बकरे काटे जाते हैं,’ दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है। यह संवाद फिल्म के देशभक्ति के जज्बे को दर्शाता है। वरुण धवन का एक संवाद, ‘फौजी हूँ वापस तो आना ही है या तो जीत कर या फिर याद बनकर, पर आना ज़रूर है,’ सैनिकों के साहस और समर्पण को उजागर करता है।
फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह हैं, जबकि एन.डी. फिल्म्स, जे.पी. फिल्म्स और टी-सीरीज़ द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्माण निधि दत्ता, भूषण कुमार, जे. पी. दत्ता और कृष्ण कुमार ने किया है। ट्रेलर में दिखाए गए एक्शन सीक्वेंस और संवाद फिल्म की भव्यता का संकेत देते हैं, जिससे यह 2026 की बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।
