यू-डायस में बड़ा फर्जीवाड़ा! शून्य-एकल शिक्षक स्कूलों की जांच शुरू, इन जिलों पर गिरी गाज
प्रदेश में शैक्षिक सत्र 2025-26 के दौरान यू-डायस और मानव संपदा पोर्टल के डाटा में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। कई परिषदीय विद्यालय अब भी शून्य शिक्षक या केवल एक शिक्षक वाले दिखाए जा रहे हैं, जबकि पिछले वर्षों में वहां शिक्षकों की तैनाती स्थानांतरण और नई भर्ती के जरिये हो चुकी है।
इस समस्या को ठीक करने के लिए विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। यू-डायस डाटा के आधार पर सत्र 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में जिन विद्यालयों को शून्य या एकल शिक्षक वाला दिखाया गया है, उनकी विद्यालयवार जांच कराई जाएगी।
जांच के लिए विशेषज्ञ अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है। इसमें आनन्द प्रकाश शुक्ला, आकांक्षा रावत, मनीष कुमार, सुनील कुमार पटेल और खंड शिक्षा अधिकारी सान्त्वना शुक्ला शामिल हैं। यह टीम बहराइच, बलरामपुर, बलिया, लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर जिलों के विद्यालयों की जांच करेगी।
जांच के दौरान यू-डायस और मानव संपदा पोर्टल के डाटा का मिलान किया जाएगा। साथ ही संबंधित जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से भी रिपोर्ट ली जाएगी। सभी नामित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर अपनी स्पष्ट रिपोर्ट विभाग को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
नोएडा में बड़ा एक्शन: क्लाउड किचन पर 5 लाख का जुर्माना, 340 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, हादसों के बाद मरम्मत कार्य पर रोक
नामचीन होटल की चालाकी पर भारी पड़ी नगर निगम की होशियारी, कूड़े के ढेर से ढूंढ़ निकाला नाम
रौंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: आगरा हाईवे पर 2 किमी तक घिसटती रही बाइक, स्कार्पियो चालक फरार
लस्सी बेचकर गुजारा करने वाले परिवार की बेटी को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, बलिया का नाम हुआ रोशन
आगरा मेट्रो: निर्माण के बाद अब संवरेगा शहर, MG रोड और हाईवे को मिलेगा नया लुक
यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का मंजर: टक्कर के बाद धू-धू कर जली बस, यात्रियों ने 15 मिनट में ऐसे बचाई जान
85 लाख की लूट में उलझी पुलिस: मुनीम के बयान और FIR में बड़ा विरोधाभास, ‘हवाला’ कनेक्शन की जांच शुरू
