प्रदूषण से हैं परेशान? महंगे Air Purifier की जगह घर में लगाइए ये पौधे, हवा हो जाएगी एकदम साफ!
सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण का स्तर गर्मियों की तुलना में काफी बढ़ जाता है। हवा में धुंध और प्रदूषक कणों की मात्रा अधिक होने के कारण सांस लेने में मुश्किल होती है। ऐसे में बाहर की दूषित हवा से बचने के लिए लोग घरों के अंदर शुद्ध ऑक्सीजन पाने के लिए एयर प्यूरीफायर प्लांट लगा रहे हैं।
आगरा में रहने वाले धीरज ने बताया कि उनकी 75 वर्षीय मां को प्रदूषण के कारण सांस लेने में तकलीफ होती है। आसपास निर्माण कार्य होने से प्रदूषण अधिक है। इससे बचाव के लिए उन्होंने अपने घर के कमरे, किचन और बालकनी में एयर प्यूरीफायर प्लांट लगाए हैं। उनका कहना है कि इन पौधों से शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है और कमरा बाहरी प्रदूषित हवा से सुरक्षित रहता है। उन्होंने स्नेक प्लांट, मनी प्लांट और पीस लिली जैसे पौधे चुने हैं।
दयालबाग शिक्षण संस्थान (DEI) के वनस्पति विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष सेवानिवृत्त प्रोफेसर वीरेंद्र भटनागर बताते हैं कि घरों में लगाने के लिए सबसे अच्छे एयर प्यूरीफायर प्लांट स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, एरिका पाम और पीस लिली हैं। ये पौधे नासा की 1989 की स्टडी में भी शामिल हैं, जो घरेलू प्रदूषकों को सोखने में प्रभावी पाए गए हैं।
स्नेक प्लांट लंबे पत्तों वाला पौधा है, जो कम रोशनी में भी उगता है और रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है। मनी प्लांट एक लटकने वाला पौधा है, जो पानी या मिट्टी दोनों में आसानी से बढ़ता है। एरिका पाम ताड़ जैसा दिखता है और हवा में नमी बढ़ाता है, जिससे शुष्क हवा से राहत मिलती है।
आगरा: शाह मार्केट गोलीकांड में गैलाना गैंग का हाथ, दो गिरफ्तार, तीन फरार
IPO में बंपर मुनाफे का झांसा देकर 18 लाख की ठगी, आगरा में साइबर ठगों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
IPO में जबरदस्त मुनाफे का लालच देकर ठगी, फर्जी वेबसाइट बनाकर 18 लाख रुपये हड़पे
10 साल की बच्ची से दरिंदगी: कोर्ट ने सुनाया फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 70 हजार जुर्माना
सर्द हवाओं में बेजान हो रही त्वचा? मेकअप एक्सपर्ट्स की है ये राय, चेहरा करेगा ग्लो और बाल दिखेंगे आकर्षक
आगरा में कड़ाके की ठंड की दस्तक, सुबह छाएगा घना कोहरा; तापमान में भारी गिरावट
यूपी में योगी सरकार ने उठाया 138 बेटियों के कन्यादान का बीड़ा, आगरा में सामूहिक विवाह समारोह
योगी सरकार का बड़ा कदम: आगरा में 138 गरीब बेटियों का हुआ सामूहिक विवाह, सरकार ने किया ‘कन्यादान’
