0

आगरा: शाह मार्केट गोलीकांड में गैलाना गैंग का हाथ, दो गिरफ्तार, तीन फरार

By Dec 11, 2025

शाह मार्केट (हरीपर्वत) गोलीकांड में पकड़े गए दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को जानलेवा जानलेवा हमले के आरोप में जेल भेज दिया। उनके तीन साथियों की तलाश की जा रही है। तीनों गैलाना मार्ग के निवासी हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि तमंचे से गोली अभय चौहान ने चलाई थी। रोहित बघेल के पास भी एक तमंचा था। सभी आगरा कॉलेज जा रहे थे। वहां मारपीट होनी थी।

बुधवार को शाह मार्केट में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। छतरी लगाकर सिम बेचने वाले मनीष गोयल से मारपीट हुई थी। भीड़ के आने पर आरोपियों ने गोली चलाई थी। अफरा-तफरी मच गई थी। गोली मनीष की कनपटी से रगड़ते हुए निकली थी। इस मामले में पीड़ित ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी। दो आरोपित आकाश व सोहन को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। नेहरू नगर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने अपनी तरफ से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

इंस्पेक्टर हरीपर्वत नीरज कुमार शर्मा ने बताया पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि गैलाना निवासी रोहित बघेल आगरा कॉलेज में पढ़ता है। पिछले दिनों उसका किसी युवक से विवाद हुआ था। वह अपने साथियों के साथ तैयारी से आगरा कॉलेज जा रहा था। वहां मारपीट होनी थी। आगरा कॉलेज जाते समय सभी युवक शाह मार्केट रुक गए। एक युवक को मोबाइल में टेंपर्ड लगवाना था। वहां विवाद हो गया। गोली चल गई। गैलाना मार्ग निवासी रोहित बघेल, अभय चौहान और शीलू मौके से भाग गए थे। तीनों को वांछित किया गया है। शाह मार्केट में गोली अभय चौहान ने चलाई थी। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी थी। तीनों फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। तीनों आरोपियों को भी जानलेवा हमले की धारा के तहत जेल भेजा जाएगा। तमंचा बरामद करके आर्म्स एक्ट की धारा भी लगाई जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

प्रदूषण से हैं परेशान? महंगे Air Purifier की जगह घर में लगाइए ये पौधे, हवा हो जाएगी एकदम साफ!

सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण का स्तर गर्मियों की तुलना में काफी बढ़ जाता है। हवा में धुंध और प्रदूषक कणों की मात्रा अधिक होने के कारण सांस लेने में मुश्किल होती है। ऐसे...
By Dec 11, 2025

IPO में बंपर मुनाफे का झांसा देकर 18 लाख की ठगी, आगरा में साइबर ठगों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

आगरा में एक व्यक्ति को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 18 लाख रुपये की ठगी की गई। साइबर ठगों ने सेबी का फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर भी दिया और एक वेब पोर्टल पर 3.80...
By Dec 11, 2025

IPO में जबरदस्त मुनाफे का लालच देकर ठगी, फर्जी वेबसाइट बनाकर 18 लाख रुपये हड़पे

आगरा में शेयर ट्रेडिंग में लाखों रुपये कमाने का लालच देकर एक युवक से 18 लाख रुपये की ठगी की गई है। साइबर ठगों ने खुद को वेल्थ ब्रोकर बताकर पीड़ित को फंसाया और सेबी...
By Dec 11, 2025

10 साल की बच्ची से दरिंदगी: कोर्ट ने सुनाया फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 70 हजार जुर्माना

विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट) सोनिका चौधरी ने दुराचार के मामले में आरोपी अनिकेश उर्फ अनिकेत को दोषी पाते हुए 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी को जुर्माना के रूप में 70 हजार...
By Dec 11, 2025

सर्द हवाओं में बेजान हो रही त्वचा? मेकअप एक्सपर्ट्स की है ये राय, चेहरा करेगा ग्लो और बाल दिखेंगे आकर्षक

सर्दियों में ठिठुरन बढ़ने के साथ ही चेहरे की रंगत और बालों का स्टाइल बिगड़ना आम बात है। रूखी त्वचा, फटे होंठ और बेजान बाल हर महिला की सबसे बड़ी चिंता बन जाते हैं। ऐसे...
By Dec 11, 2025

आगरा में कड़ाके की ठंड की दस्तक, सुबह छाएगा घना कोहरा; तापमान में भारी गिरावट

आगरा में सर्द हवाओं के चलने से सुबह के तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8 बजे के बाद...
By Dec 11, 2025

यूपी में योगी सरकार ने उठाया 138 बेटियों के कन्यादान का बीड़ा, आगरा में सामूहिक विवाह समारोह

योगी आदित्यनाथ सरकार ने गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के आर्थिक बोझ को समाप्त करने के लिए 'कन्यादान' का बीड़ा उठाया है। बुधवार को आगरा के चार विकास खंडों में 138 जोड़ों की शादी...
By Dec 11, 2025

योगी सरकार का बड़ा कदम: आगरा में 138 गरीब बेटियों का हुआ सामूहिक विवाह, सरकार ने किया ‘कन्यादान’

उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के आर्थिक बोझ को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 'कन्यादान' का बीड़ा उठाया है। बुधवार को आगरा के चार विकास...
By Dec 11, 2025

साझा करें