आगरा में आटे में सेलखड़ी की मिलावट: सेहत से खिलवाड़, तीन ब्रांड के नमूने लिए, मशीनें सील
आगरा में मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में एक आटा मिल में गेहूं के आटे को चमकदार और सफेद दिखाने के लिए उसमें हानिकारक सेलखड़ी पाउडर मिलाया जा रहा था। यह खुलासा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान हुआ।
समृद्धि ऑयल मिल, जौतना डाबर रोड पर हुई इस कार्रवाई में एफएसडीए की टीम ने मौके से भारी मात्रा में सेलखड़ी पाउडर और मिलावटी आटा बरामद किया। मिल तीन अलग-अलग ब्रांड नामों से आटा बेच रही थी, जिनके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। मिलावट की पुष्टि होने पर मिल को सील कर दिया गया और मशीनों को भी जब्त कर लिया गया है।
इस मामले में मिल संचालक के खिलाफ एफएसडीए द्वारा थाना फतेहपुर सीकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। साथ ही, खाद्य लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस तरह की मिलावट सीधे तौर पर आम जनता के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, जिससे गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
आगरा नगर निगम ने SMS से मांगे 21 करोड़, 10% छूट का ऑफर
आगरा में 15 अगस्त को स्टेडियम से होगी पांच किमी की क्रॉसकंट्री रेस: Agra Sports Event
आगरा के पांच कराटे खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम, Agra sports news
क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज ने हैंडबॉल में मारी बाजी, जीती ओवरऑल चैंपियनशिप Agra news
आगरा: ग्राम निधि से लाखों की लूट, हैंडपंप री-बोर और सफाई के नाम पर गजब घोटाला
आगरा पुलिस ने निकाली तिरंगा रैली, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को दिया बढ़ावा
Agra News: घर से नकदी और आभूषणों पर चोरों ने किया हाथ साफ, ढाई लाख की चोरी
