क्या मैं इस कुर्सी के योग्य हूं? UP विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सदन में हुए भावुक, ‘रोल मॉडल’ के व्यवहार से आहत
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना कल के हंगामे के बाद आज सदन में भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि बार-बार मना करने के बावजूद सदन में जो हुआ वह अत्यंत निंदनीय है। इस बात पर विचार करना पड़ेगा कि क्या वे इस कुर्सी के योग्य हैं। उन्होंने कहा कि वे आत्ममंथन के बाद जल्द ही इस संबंध में निर्णय लेंगे।
महाना ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में उन्होंने हमेशा विधानसभा और विधायकों की गरिमा बनाए रखने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष-विपक्ष के बीच संवाद, सहमति और असहमति स्वाभाविक है और विपक्ष का सदन में आना जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए होता है।
उन्होंने कहा कि कल सदन में जो हुआ, उससे वे दुखी और निराश हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पहली बार लगा कि कहीं न कहीं उनके प्रयासों में कमी रह गई या फिर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की यह बात सही साबित हो रही है कि कमी संविधान में नहीं, बल्कि उसे चलाने वाले व्यक्तियों में होती है। उन्होंने कहा कि सदन के एक ऐसे सदस्य के व्यवहार ने उन्हें सबसे अधिक दुख पहुंचाया, जिन्हें इस सदन में रोल मॉडल माना जाता है।
महाना ने कहा कि बार-बार मना करने के बावजूद सदन के बाहर और उनके कक्ष के बाहर जिस भाषा का प्रयोग किया गया, उससे वे निराश हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के रूप में उनकी हमेशा यही कोशिश रही कि विधायिका ने उन्हें जो सम्मान और जिम्मेदारी दी है, उसका ऋण चुका सकें। इस घटना ने उन्हें सार्वजनिक जीवन में ऐसे व्यवहार के महत्व पर सोचने को मजबूर किया है।
Agra Court ने मारपीट के मामले में 5 आरोपियों को सुनाई तीन-तीन साल की सजा
कानपुर में रक्तदान शिविर: 53 यूनिट रक्त संग्रह, ‘blood donation’ बना महादान
हर घर तिरंगा अभियान: 10 से 15 अगस्त तक फहराएगा राष्ट्रध्वज, कानपुर में जोर-शोर से तैयारी
Lucknow News: 17 माह का किराया बकाया, एलयू ने कैंटीन पर जड़ा ताला, काटी बिजली-पानी
लखनऊ: कमता तिराहे पर ट्रैफिक कर्मियों पर वसूली का आरोप, दो निलंबित
आगरा में नंद प्लाजा मॉल पर पुलिस का छापा, 11 जोड़े पकड़े गए, डार्क केबिन का खुलासा
Lucknow News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, महिला को मिला इंसाफ
उत्तर प्रदेश डेयरी कॉन्क्लेव: 50 साल का सफर, 16% योगदान के साथ देश में पहला स्थान
