आगरा में नंद प्लाजा मॉल पर पुलिस का छापा, 11 जोड़े पकड़े गए, डार्क केबिन का खुलासा
आगरा के सदर बाजार स्थित नंद प्लाजा मॉल में पुलिस ने छापेमारी कर 11 जोड़ों को पकड़ा है। सूचना मिली थी कि यहां कैफे और मिनी सिनेमा हॉल में युवक-युवतियों को घंटों के हिसाब से अंधेरे केबिन किराए पर दिए जा रहे थे। एलआईयू की गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मॉल को घेर लिया और तीन कैफे व मिनी सिनेमा से आपत्तिजनक स्थिति में 11 जोड़ों को पकड़ा।
पुलिस की इस कार्रवाई से मॉल में अफरातफरी मच गई। पकड़े गए जोड़ों में युवतियां रोने लगीं। पुलिस ने तीन कैफे संचालकों को भी हिरासत में लिया है। यह खुलासा हुआ कि कमाई के लालच में संचालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। कैफे के पिछले हिस्से में बने केबिनों में अंधेरे का फायदा उठाकर यह गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाइट जलाई तो अंदर मौजूद जोड़ों के होश उड़ गए।
सभी को सदर थाने लाया गया, जहां युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि युवकों को हिदायत देकर छोड़ा गया। डीसीपी सिटी ने बताया कि संचालकों के खिलाफ लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी। कैफे और मिनी मूवी स्टेशनों को सील कर दिया गया है।
यह सवाल भी उठ रहा है कि मुख्य मार्ग पर स्थित नंद प्लाजा में यह सब होने के बावजूद पुलिस को भनक कैसे नहीं लगी। स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि यहां दिन भर युवक-युवतियों की भीड़ लगी रहती है। कुछ समय पहले चौकी प्रभारी द्वारा नोटिस दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
Agra Court ने मारपीट के मामले में 5 आरोपियों को सुनाई तीन-तीन साल की सजा
Agra News: फौजी बताकर युवती को फंसाया, अब पति को गोली मारने की धमकी
चंबल में युवक पर मगरमच्छ का हमला, संघर्ष कर बचाई जान; पैर जख्मी – Agra Crocodile Attack
आगरा में अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 महंगी गाड़ियां बरामद
तमिलनाडु एक्सप्रेस में ट्राली बैग से मिले मानव अवशेष, आगरा में सनसनी
साबरमती एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, चलती ट्रेन में महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म, Agra news
बेटी की झूठी आन के लिए हत्या: पिता ने चंबल नदी में डुबोकर की हत्या, ऑनर किलिंग का मामला
बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहन होंगे सीज, आगरा में विशेष अभियान की तैयारी
