लखनऊ: रास्ते में कार खड़ी करने पर प्रधान पति पर मारपीट का आरोप, एक युवती घायल
लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में एक कार को रास्ते से हटाने की बात पर प्रधान पति राजेश कश्यप पर दो लोगों को मारपीट कर घायल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने राजेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित प्रकाश ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम वह सैदापुर बाजार से घर लौट रहे थे, तभी प्रधान पति राजेश कश्यप ने अपनी कार सड़क पर खड़ी कर दी थी। प्रकाश ने कई बार हॉर्न बजाकर कार हटाने का अनुरोध किया, लेकिन राजेश कश्यप ने कार नहीं हटाई। इसके बजाय, वह गुस्से में कार से निकले, गाली-गलौज की और प्रकाश व उनकी बेटी पूजा को पीटा। इस मारपीट में पूजा के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे सीएचसी से केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
छेड़छाड़ का एक अन्य मामला
इसी बीच, लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के तहसीनगंज की एक युवती ने स्थानीय निवासी अंतरिक्ष कुमार पर सात महीने से परेशान करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि अंतरिक्ष उसे अनजान नंबरों से कॉल करके बात करने का दबाव बनाता है, इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजता है और घर से निकलने पर उसका पीछा कर छेड़खानी करता है। शनिवार को जब युवती राशन लेने निकली तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर घसीट लिया और विरोध करने पर भाई की हत्या की धमकी दी। ठाकुरगंज पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संविधान पाठ का आयोजन
सरोजनी नगर विधानसभा के वार्ड खारिका प्रथम तेलीबाग चौराहा पर नंदन यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय पर संविधान पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वराज ट्रस्ट के संस्थापक की ओर से लोगों को स्वराज सम्मान अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीजेएसएस संस्थापक अमित सोनकर, महामंत्री मोनू जाटव, स्वराज ट्रस्ट के संस्थापक आरएस स्वराज, ई-रिक्शा यूनियन अध्यक्ष मुन्ना लाल यादव, तेलीबाग व्यापार मंडल एवं जन कल्याण समिति के अध्यक्ष एमएल गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
लखनऊ में नशे के बढ़ते प्रचलन से ब्रेन पैरालिसिस का खतरा, पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी
Lucknow News: रोक के बावजूद जलकल की खुदाई से बारिश में बढ़ा road safety का खतरा
लखनऊ में बिजली उपकेंद्रों पर लगेंगे शिविर, उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान: Lucknow Power Camps
प्रेमिका संग मिलकर पत्नी की हत्या, गला दबाकर गोमती नदी में फेंका शव, पति समेत दो गिरफ्तार – Lucknow Crime
लखनऊ में गाय का आतंक: मासूम को सींग से मारा, एक मिनट तक रौंदती रही, दिल दहला देने वाली cow attack की घटना
लखनऊ के 88 गांवों में सरकारी संपत्तियों का होगा कायाकल्प, खुलेंगे स्कूल-कॉलेज
Lucknow News: पुरानी रंजिश में काकोरी में भिड़े दो पक्ष, सात घायल, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ में बिजली संकट: अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट से नादरगंज और एपी सेन रोड पर अंधेरा
