जल संरक्षण पर जन-जागरूकता कार्यक्रम, हर बूंद अनमोल है
राष्ट्रीय जल मिशन के तत्वावधान में उच्च प्राथमिक विद्यालय, कैलाश कंपोजिट में जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भूजल सप्ताह (16-22 जुलाई) के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापिका अवनीश मलिक ने शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों और छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। सभी ने जल का सदुपयोग करने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने, भूजल स्तर की सुरक्षा करने और समाज को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने भी जल बचाने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम नागरिकों को जल के महत्व और उसके संरक्षण की तत्काल आवश्यकता को समझने में मदद करेगा।
