खरपतवारनाशी पैराक्वाट पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, तत्काल प्रभाव से लगा प्रतिबंध
केंद्र सरकार ने पौधों की रक्षा के लिए व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाले पैराक्वाट डाइक्लोराइड पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय मानव स्वास्थ्य पर इसके गंभीर प्रतिकूल प्रभावों, पॉइजनिंग की घटनाओं और किसी विशेष एंटीडोट की अनुपस्थिति को देखते हुए लिया गया है।
सरकारी अधिसूचना के अनुसार, इस खरपतवार नाशक को पहले ही 70 से अधिक देशों में प्रतिबंधित किया जा चुका है। इसका मुख्य कारण मनुष्यों और पशुओं के स्वास्थ्य पर पड़ने वाला नकारात्मक असर है। हितधारकों से मसौदा प्रतिबंध आदेश पर 13 अगस्त तक अपनी आपत्तियां मांगी गई हैं।
पैराक्वाट डाइक्लोराइड एक नॉन-सेलेक्टिव खरपतवारनाशी है जिसका उपयोग कृषि और गैर-कृषि दोनों क्षेत्रों में खरपतवारों को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। यह भारत में सबसे अधिक बिकने वाले खरपतवारनाशकों में से एक है और चाय, कपास, धान, गन्ना, मक्का, रबर, अंगूर और गेहूं जैसी विभिन्न फसलों में इसका व्यापक रूप से उपयोग होता है। इस प्रतिबंध से किसानों को वैकल्पिक समाधान खोजने होंगे, जिससे कृषि पद्धतियों में बदलाव की आवश्यकता होगी।
