UP के मेडिकल कॉलेज में 20 KL ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल शुरू, Ambedkar Nagar को मिलेगी बड़ी राहत
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में स्थित महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में बहुप्रतीक्षित 20 केएल लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) प्लांट का ट्रायल सोमवार को शुरू किया गया। यह पहल मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव के मार्गदर्शन में डॉ. संजय कुमार सिंह ने प्लांट का ट्रायल शुरू कराया। इस प्लांट के शुरू होने से गंभीर मरीजों, आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर और आपातकालीन विभागों में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने कहा कि संस्थान में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने से मरीजों को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि 20 केएल क्षमता वाला यह प्लांट भविष्य में मेडिकल कॉलेज की ऑक्सीजन उपलब्धता को अधिक सुचारु बनाएगा। इससे आपातकालीन एवं गंभीर मरीजों के उपचार में सुविधा मिलेगी तथा ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए बाहरी निर्भरता में भी कमी आएगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस प्लांट के संचालन को लेकर लंबे समय से प्रयासरत था और अब ट्रायल शुरू होना एक संतोषजनक उपलब्धि है। ट्रायल के दौरान तकनीकी मानकों, सुरक्षा प्रोटोकॉल और संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है, ताकि प्लांट को पूर्ण रूप से सुचारु संचालन के लिए तैयार किया जा सके।
KGMU Doctors ने दी चेतावनी, ‘स्क्रीन टाइम की लत दिल और दिमाग के लिए घातक’, दिए health tips
AMU में पद्मश्री प्रो. सोपोरी का दौरा, PG छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित (AMU news)
AMU में इंटर-हॉल हॉकी टूर्नामेंट शुरू, प्रोफेसर तारिक बने ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग के अध्यक्ष
वीएसएसडी कॉलेज के छात्रों ने किया लोहिया कॉर्प का औद्योगिक भ्रमण, मिली महत्वपूर्ण जानकारी | Kanpur news
कानपुर: Grocery Store से 50 किलो देसी घी चोरी, हजारों का नुकसान
UP Weather News: यूपी के 50 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
कानपुर: गोविंदपुरी होकर चलेंगी चार नई Special trains, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
UP traffic rules: बार-बार नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, अब खुद खत्म नहीं होगा चालान का केस
