0

लखनऊ में KYC fraud: फर्जी बैंक अधिकारी ने 1.94 लाख रुपये ठगे, लिंक क्लिक करते ही खाली हुआ खाता

By Apr 19, 2026

लखनऊ में साइबर ठगों ने एक बार फिर आम जनता को निशाना बनाया है। बिजनौर थाना क्षेत्र के करीम स्टेट कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार अहिरवार के साथ यह घटना हुई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 3 फरवरी 2026 को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताया और केवाईसी अपडेट कराने की बात कही।

बातचीत के दौरान जालसाजों ने चालाकी से पीड़ित के बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उन्होंने एक लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने के लिए कहा। पीड़ित के अनुसार, जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक ऑफ इंडिया के दो खातों से 82,250 रुपये निकाल लिए गए।

इसके बाद ठगों ने एक अन्य नंबर से कॉल कर क्रेडिट कार्ड की जानकारी भी ले ली। 29 मार्च को उनके खाते से 27,500 रुपये और क्रेडिट कार्ड से 89,496 रुपये कई ट्रांजेक्शन के माध्यम से उड़ा लिए गए। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत बैंक पहुंचकर अपने खाते ब्लॉक कराए और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। बिजनौर थाने में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

लखनऊ में ‘याद-ए-शोहदा’ोहदा’ का आयोजन, Iran attack में शहीद बच्चों को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ के बड़ा इमामबाड़े में सोमवार को हजारों लोगों ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला सैयद अली खामेनेई को याद करते हुए 'याद-ए-शोहदा' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मोमिनीने लखनऊ, अंजुमन हाय मातमी और ओलमा-ए-किराम की...
By Apr 19, 2026

लखनऊ के इंदिरानगर, राजाजीपुरम में कल बिजली कटौती, जानें पूरा शेड्यूल (Lucknow news)

लखनऊ में मंगलवार को बिजली विभाग ने कई इलाकों में रखरखाव कार्य के चलते बिजली कटौती की घोषणा की है। इंदिरानगर और राजाजीपुरम के कई सेक्टरों में यह कटौती सुबह 10 बजे से लेकर शाम...
By Apr 19, 2026

लखनऊ में पिता ने बेटी से की छेड़छाड़, FIR दर्ज; Lucknow news

लखनऊ के महानगर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने पिता पर ही छेड़छाड़ और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला...
By Apr 19, 2026

लखनऊ-हरदोई रोड पर पिकअप पलटा, 12 लोग घायल; 3 गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती

लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुबग्गा सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर लौट रहे सब्जी विक्रेताओं से भरा एक पिकअप डाला अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और...
By Apr 19, 2026

Lucknow news: आवारा कुत्ते ने 8 साल के बच्चे को नोचा, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। ताजा घटना मलिहाबाद इलाके की है, जहां एक आवारा कुत्ते ने 8 साल के मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे...
By Apr 19, 2026

लखनऊ: लोन दिलाने के नाम पर 4.11 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया ‘Loan fraud’ का मुकदमा

लखनऊ के आशियाना इलाके में एक व्यक्ति को लोन दिलाने के नाम पर 4.11 लाख रुपये की ठगी का शिकार होना पड़ा है। ठगों ने खुद को बैंक और लोन एजेंसी से जुड़ा बताकर पीड़ित...
By Apr 19, 2026

साझा करें