लखनऊ में ‘याद-ए-शोहदा’ोहदा’ का आयोजन, Iran attack में शहीद बच्चों को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ के बड़ा इमामबाड़े में सोमवार को हजारों लोगों ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला सैयद अली खामेनेई को याद करते हुए ‘याद-ए-शोहदा’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मोमिनीने लखनऊ, अंजुमन हाय मातमी और ओलमा-ए-किराम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों ने ईरान पर हुए हमलों का विरोध किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि आयतुल्ला अब्दुल मजीद हकीम इलाही भी शामिल हुए।
इस दौरान ईरान में इजरायल और अमेरिका के हमलों में मिनाब शहर के एक स्कूल में मारे गए बच्चों की तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। बच्चों को स्कूल ड्रेस में बैठे हुए दिखाने वाला एक स्कूलनुमा मॉडल भी तैयार किया गया। इस भावुक दृश्य को देखकर कई लोग रो पड़े। कार्यक्रम में शहीद हुए प्रेस रिपोर्टर की फोटो भी लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी, श्रीनगर से आए मौलाना मकबूल हुसैन, कानपुर से आए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के इश्तियाक अंसारी, खानकाहे अलविया काकोरी के जैनुल हैदर अलवी, स्वामी सारंग, कानपुर से आए क्रिश्चियन समाज के पास्टर संजय ओलाइन, सिख समाज के प्रतिनिधि प्रतिपाल सिंह सलूजा सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने ईरान पर हुए अमेरिकी-इजराइली हमलों की कड़ी निंदा की और शहीदों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
