लखनऊ में पिता ने बेटी से की छेड़छाड़, FIR दर्ज; Lucknow news
लखनऊ के महानगर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने पिता पर ही छेड़छाड़ और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि 4 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उसके पिता कमरे में आए और उसे पकड़ लिया। जब उसने विरोध किया तो पिता ने उसे बेड पर गिरा दिया और गलत हरकतें करने लगे। युवती के शोर मचाने पर उसकी मां भी कमरे में आईं, लेकिन पिता ने उन्हें भी पीटा।
पीड़िता का आरोप है कि यह पहली घटना नहीं है। करीब दो महीने पहले भी पिता उसके बाथरूम में घुस गए थे। जब मां ने इसका विरोध किया तो पिता ने उनके साथ भी मारपीट की थी। युवती का कहना है कि वह लंबे समय से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न झेल रही है।
महानगर पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।
