लखनऊ: लॉ यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में डूबा छात्र, परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप
लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में स्थित राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के स्विमिंग पूल में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। 18 वर्षीय छात्र कुशाग्र भूषण की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। कुशाग्र अपने भाई और कुछ साथियों के साथ पूल में नहाने गया था। यह घटना तब सामने आई जब काफी देर तक कुशाग्र दिखाई नहीं दिया।
कुशाग्र के भाई और दोस्तों ने जब उसे खोजना शुरू किया तो वह पूल के गहरे हिस्से में पाया गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पूल से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुशाग्र कृष्णानगर इलाके का रहने वाला था।
इस घटना के बाद कुशाग्र के परिवारजनों ने पूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित इस पूल को प्रबंधन ने किराए पर दे रखा है। परिवार का आरोप है कि पूल में संचालन के लिए आवश्यक गार्ड मौजूद नहीं थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि स्विमिंग पूल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस सोमवार को पूल का संचालन कर रहे जिम्मेदारों और गार्डों से पूछताछ करेगी।
लखनऊ में Jagjit Singh की गजलों से सजी शाम, संगीत प्रेमियों ने दी श्रद्धांजलि
लखनऊ में किसान चौपाल से लौट रहे समाजसेवी को धमकी, BJP MLA पर अभद्र टिप्पणी का आरोप (Lucknow news)
लखनऊ में अस्पताल डायरेक्टर को जान से मारने की धमकी, 8 दिन बाद FIR दर्ज
लखनऊ में दो सड़क हादसे: दुबग्गा और सुशांत गोल्फ सिटी में दो युवकों की मौत
लखनऊ में दबंग महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस चौकी के बाहर अधिकारियों को दी जान से मारने की धमकी
लखनऊ में महिला से ठगी, Fake notes देकर ले उड़े 70 हजार के जेवर
