लखनऊ में अस्पताल डायरेक्टर को जान से मारने की धमकी, 8 दिन बाद FIR दर्ज
लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में वेल्सन मेडिसिटी अस्पताल के डायरेक्टर अजय त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। यह घटना 7 अप्रैल की शाम करीब 8:40 बजे हुई, जब अजय त्रिपाठी अपने दो कर्मचारियों ऋषभ यादव और कृष यादव के साथ अस्पताल जा रहे थे। अस्पताल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक अंडरपास के पास चार लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली।
आरोप है कि इन चार लोगों में मुकेश मिश्रा और संदीप शुक्ला भी शामिल थे। उन्होंने डायरेक्टर अजय त्रिपाठी के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि ‘किसी दिन ठिकाने लगा देंगे’। किसी तरह अजय त्रिपाठी वहां से निकलकर सुरक्षित अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद से ही अजय त्रिपाठी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उन्होंने पुलिस से तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
इस मामले में सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहा है। घटना के आठ दिन बाद 15 अप्रैल को जाकर पुलिस ने अजय त्रिपाठी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। साउथ सिटी चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि, घटना के इतने दिनों बाद FIR दर्ज होने से स्थानीय लोगों में पुलिस की सक्रियता को लेकर रोष सवाल उठ रहे हैं।
लखनऊ: लॉ यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में डूबा छात्र, परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप
लखनऊ में Jagjit Singh की गजलों से सजी शाम, संगीत प्रेमियों ने दी श्रद्धांजलि
लखनऊ में किसान चौपाल से लौट रहे समाजसेवी को धमकी, BJP MLA पर अभद्र टिप्पणी का आरोप (Lucknow news)
लखनऊ में दो सड़क हादसे: दुबग्गा और सुशांत गोल्फ सिटी में दो युवकों की मौत
लखनऊ में दबंग महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस चौकी के बाहर अधिकारियों को दी जान से मारने की धमकी
लखनऊ में महिला से ठगी, Fake notes देकर ले उड़े 70 हजार के जेवर
