डेलीगेशन कार्यक्रम में नहीं बुलाने पर बसपा पार्षदों का हंगामा, मेयर पर भेदभाव का आरोप | Local Politics News
नगर निगम में विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के आगमन पर विपक्ष के पार्षदों को आमंत्रित न करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पार्षदों ने मेयर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षदों का कहना है कि मेयर जानबूझकर विपक्ष के जनप्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से दूर रख रही हैं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
पार्षदों ने हाल ही में हुए दो बड़े कार्यक्रमों का हवाला दिया। उनका आरोप है कि जब अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल जब नगर निगम आया था, तब भी विपक्ष को कोई सूचना नहीं दी गई। इसी तरह, मंगलवार को ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम की जानकारी भी विपक्ष को नहीं दी गई।
बसपा पार्षद कप्तान सिंह, रेखा भास्कर, सुहेल कुरैशी और बंटी माहौर सहित अन्य पार्षदों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि मेयर एक ओर सभी को साथ लेकर चलने की बात करती हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष के साथ भेदभाव किया जा रहा है। पार्षदों ने मांग की है कि नगर निगम के सभी कार्यक्रमों में सभी जनप्रतिनिधियों को समान रूप से आमंत्रित किया जाना चाहिए।
