UP weather: यूपी में मौसम का मिजाज बदलेगा, तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। पाकिस्तान से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने रविवार से मंगलवार तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से मंगलवार तक यूपी के आसमान में बादल छाए रहेंगे। रविवार और सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, हालांकि रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। यह बदलाव लोगों को तपिश भरी गर्मी से राहत देगा।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जबकि पाकिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इन दोनों प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से यूपी में गहरे काले बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी।
मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट और पश्चिमी यूपी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। बुंदेलखंड क्षेत्र, जो मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही भीषण गर्मी की चपेट में आ गया था (बांदा में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था), वहां भी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।
Ramadan Iftar Time UP: यूपी के प्रमुख शहरों में आज इफ्तार का समय, जानें लखनऊ, आगरा और कानपुर का शेड्यूल
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर विवाद, विपक्ष ने BJP पर लगाया ब्राह्मण अपमान का आरोप | UP Politics News
Kanpur Dehat: शादी से लौट रहे तीन युवकों को डंपर ने कुचला, एक की मौत, दो गंभीर घायल
UP Police Bharti: दारोगा परीक्षा विवाद पर CM योगी सख्त, सभी भर्ती बोर्ड को दिए कड़े निर्देश
UP News: ‘पंडित’ विवाद पर CM योगी का सख्त एक्शन, सभी भर्ती बोर्ड को दिए कड़े निर्देश
UP Police SI exam controversy: बीजेपी विधायक पीएन पाठक ने योगी से की भर्ती बोर्ड पर कार्रवाई की मांग
UP SI Exam: ‘पंडित’ शब्द पर बवाल, भर्ती बोर्ड ने मांगी माफी; डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश
Sitapur News: बारात जा रहे 3 भाइयों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर, मौके पर मौत
