यूपी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म, CBSE 12वीं English Paper ने छात्रों को छकाया | Board Exam News
उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार को समाप्त हो गईं। अंतिम दिन 10वीं में साधारण कृषि और 12वीं में कम्प्यूटर व संस्कृत के पेपर हुए। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब छात्रों को परिणाम का इंतजार है।
इसी बीच, सीबीएसई 12वीं के छात्रों ने इंग्लिश कोर के पेपर को काफी कठिन बताया। छात्रों का कहना था कि पूछे गए सवाल थिंकिंग बेस्ड थे और पूरा पेपर प्रैक्टिस आधारित था। इंग्लिश कोर का पेपर कठिन होने के कारण छात्रों को लेकर छात्रों में काफी निराशा थी। छात्रों ने बताया कि एमसीक्यू के प्रश्न भी आसान नहीं थे और पेपर काफी लंबा था। लेटर आदि तो पैटर्न पर आधारित थे, लेकिन कॉम्प्रिहेंशन से लेकर अन्य सभी सवाल चिंता में डालने वाले थे। छात्रों का कहना था कि कोई भी सवाल ऐसा नहीं था, जिसमें काफी देर समझना न पड़ा हो।
यूपी बोर्ड में 12वीं में कम्प्यूटर का पेपर सरल रहा। 1282 छात्रों को परीक्षा देनी थी, जिसमें 51 अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में कृषि का पेपर था, इसमें 125 में 13 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में संस्कृत का पेपर था, जिसे छात्रों ने कठिन बताया। 533 छात्रों में 21 गैरहाजिर रहे।
अब यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। 18 मार्च से नगर के पांच मूल्यांकन केंद्रों पर यह शुरू होगा और 01 अप्रैल तक चलेगा। बोर्ड से जारी निर्देशों के अनुसार हर मूल्यांकन केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी सेंटरों पर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी। गणित व विज्ञान में स्टेप मार्किंग की जाएगी। किसी भी स्थिति में गोपनीयता भंग करने पर उसके खिलाफ विभागीय व आपराधिक कार्रवाई होगी।
Shravasti news: अलविदा जुमा की नमाज में मांगी मुल्क में अमन-चैन की दुआ
गोंडा में अकीदत से अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज, Gonda news
कानपुर देहात में भीषण हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने छात्र को रौंदा; मौके पर मौत
कानपुर के अस्पतालों में LPG संकट, मरीजों के खाने पर असर, सिर्फ आज भर की गैस बची (Kanpur news)
कानपुर में बोगस फर्म से 1.14 करोड़ रुपये का GST फ्रॉड, FIR दर्ज (Kanpur news)
कानपुर में परफ्यूम कारोबारी के ठिकानों पर आयकर सर्वे, ‘Kanpur IT Raid’ से मचा हड़कंप
यूपी में आज की बड़ी खबरें: लखनऊ को Green Corridor की सौगात, अलविदा नमाज पर हाई अलर्ट
कानपुर पुलिस का ‘डिकॉय’ ऑपरेशन, ड्रग्स बिके तो थानेदार पर होगी कार्रवाई – Kanpur news
