यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस चालक की मौत, अज्ञात वाहन पर FIR दर्ज
अलीगढ़: यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर माइलस्टोन 43 के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस चालक की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब एक अज्ञात वाहन ने लापरवाही से स्लीपर डबल डेकर बस को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, मेरठ के सरूरपुर खुर्द थाना क्षेत्र के निवासी विकास पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह 2 मार्च की सुबह करीब 2 बजे आगरा से नोएडा की ओर बस लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के तुरंत बाद घायल विकास को टप्पल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लोकप्रिय हॉस्पिटल रेफर कर दिया। 3 मार्च की रात करीब 9:30 बजे उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई। मृतक के भतीजे तुषार चौधरी की तहरीर पर टप्पल थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अलीगढ़: श्मशान घाट के नाम पर सरकारी फंड हड़पने की कोशिश, ग्रामीणों ने किया विरोध
जवां में ऑटो सवार से लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; Aligarh crime news
अलीगढ़ में हाउस टैक्स विवाद: पूर्व पार्षद और कर अधीक्षक का ऑडियो वायरल, मचा बवाल
Aligarh Cyber Crime: AI के दौर में ठगी से बचने के लिए पुलिस ने दी चेतावनी
Aligarh news: रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध मिलीं तीन नाबालिग लड़कियां, GRP ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा
Instagram दोस्ती: दिल्ली की युवती Aligarh पहुंची, GRP ने नाबालिग लड़के के साथ पकड़ा
Aligarh news: STEMI प्रोग्राम से हार्ट अटैक मरीजों को मिला जीवनदान, 53 को मिला त्वरित उपचार
