Aligarh news: STEMI प्रोग्राम से हार्ट अटैक मरीजों को मिला जीवनदान, 53 को मिला त्वरित उपचार
अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल में हार्ट अटैक के मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया STEMI प्रोग्राम जीवन रक्षक साबित हो रहा है। जनवरी से संचालित इस व्यवस्था के तहत अब तक 53 हृदय रोगियों को त्वरित उपचार दिया गया है। इनमें से 13 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल जीवनरक्षक इंजेक्शन देकर थ्रोम्बोलाइज किया गया और आगे के उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने हृदय रोगियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल स्तर पर त्वरित पहचान और रेफरल की व्यवस्था को मजबूत किया है। दीनदयाल अस्पताल में जनवरी से STEMI प्रोग्राम लागू किया गया है, जिसके तहत हार्ट अटैक के लक्षण वाले मरीजों को तुरंत जांच और प्राथमिक उपचार दिया जाता है।
सीएमएम डॉ. एमके माथुर ने बताया कि STEMI प्रोग्राम के अंतर्गत अब तक 53 ऐसे मरीज अस्पताल पहुंचे जिनमें हार्ट अटैक के लक्षण पाए गए। गंभीर स्थिति वाले 13 मरीजों को तत्काल जीवन रक्षक इंजेक्शन देकर थ्रोम्बोलाइज किया गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से सभी मरीजों को आगे के उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य हार्ट अटैक के मरीजों को ‘गोल्डन ऑवर’ में उपचार उपलब्ध कराना है, जिससे हृदय की मांसपेशियों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
बरेली मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी छह एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) में STEMI विंग स्थापित है। यहां सांस फूलना, सीने में दर्द या जकड़न की शिकायत वाले मरीजों का तुरंत ईसीजी किया जाता है। ईसीजी रिपोर्ट व्हाट्सएप के माध्यम से जेएन मेडिकल कॉलेज भेजी जाती है, जहां के कार्डियोलॉजिस्ट रिपोर्ट देखकर तुरंत उपचार की सलाह देते हैं।
अलीगढ़: श्मशान घाट के नाम पर सरकारी फंड हड़पने की कोशिश, ग्रामीणों ने किया विरोध
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस चालक की मौत, अज्ञात वाहन पर FIR दर्ज
जवां में ऑटो सवार से लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; Aligarh crime news
अलीगढ़ में हाउस टैक्स विवाद: पूर्व पार्षद और कर अधीक्षक का ऑडियो वायरल, मचा बवाल
Aligarh Cyber Crime: AI के दौर में ठगी से बचने के लिए पुलिस ने दी चेतावनी
Aligarh news: रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध मिलीं तीन नाबालिग लड़कियां, GRP ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा
Instagram दोस्ती: दिल्ली की युवती Aligarh पहुंची, GRP ने नाबालिग लड़के के साथ पकड़ा
