Instagram दोस्ती: दिल्ली की युवती Aligarh पहुंची, GRP ने नाबालिग लड़के के साथ पकड़ा
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) ने पुलिस) ने एक युवती और नाबालिग लड़के को संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए पकड़ा। युवती दिल्ली की रहने वाली है, जबकि लड़का अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र का है। दोनों के बीच कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद युवती उससे मिलने के लिए दिल्ली से अलीगढ़ आ गई।
जीआरपी पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की, जिसमें पता चला कि लड़का अभी नाबालिग है। इसके बाद पुलिस दोनों को जीआरपी थाने ले आई और उनके परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। जीआरपी इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद इस तरह के मामलों में अक्सर परिजनों की चिंता बढ़ जाती है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
