0

हापुड़ में भाई ने भाई को क्यों मारा? भाभी की पिटाई देखकर देवर ने उठाया खौफनाक कदम | Hapur Crime News

By Jan 17, 2026

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में घरेलू हिंसा के एक मामले ने खूनी मोड़ ले लिया। बहादुरगढ़ गांव में एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। आरोपी दीपांशु ने अपने बड़े भाई उमेश को इसलिए मार डाला क्योंकि वह अपनी पत्नी संगीता को बेरहमी से पीट रहा था।

पुलिस के अनुसार, उमेश शराब का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी संगीता के साथ मारपीट करता था। उमेश पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी में काम करता था, लेकिन नौकरी छूटने के बाद वह बेरोजगार हो गया। वह बार-बार पत्नी पर 50 हजार रुपये लाने का दबाव डालता था ताकि वह दोबारा काम शुरू कर सके।

गुरुवार देर शाम उमेश नशे की हालत में घर आया और संगीता से 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। जब संगीता ने मना किया, तो उमेश ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। संगीता की चीख-पुकार सुनकर घर के दूसरे कमरे में मौजूद दीपांशु गुस्से में आ गया। उसने पास रखा चाकू उठाया और अपने बड़े भाई उमेश की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद संगीता सदमे में आ गई। उसने पहले पुलिस को बताया कि उमेश ने आत्महत्या कर ली है। बाद में उसने बयान बदलते हुए कहा कि मोबाइल छीनने के विवाद में दीपांशु ने हत्या की है। हालांकि, पुलिस की सख्ती से पूछताछ के बाद संगीता ने पूरी सच्चाई बताई। उसने स्वीकार किया कि दीपांशु ने उसे बचाने के लिए यह कदम उठाया। पुलिस ने लेकिन उसने अपने देवर को बचाने के लिए झूठ बोला था।

पुलिस ने आरोपी दीपांशु के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें