Disha Patani और Talwiinder की डेटिंग अफवाहों पर एक्स-गर्लफ्रेंड Soni Kaur का क्रिप्टिक पोस्ट, ‘लोग श्राप लेकर घूमते हैं’
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबरें लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में, दोनों को नूपुर सैनन की शादी में एक साथ देखा गया था। इसके अलावा, एयरपोर्ट पर भी दोनों को हाथ पकड़े हुए देखा गया, जिसके बाद डेटिंग की अटकलें तेज हो गईं। इन तस्वीरों और वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इस नए रिश्ते को लेकर खूब बातें हो रही हैं।
इन अफवाहों के बीच, तलविंदर की कथित पूर्व-प्रेमिका सोनिया कौर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। सोनिया कौर एक मॉडल हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा, “यह सिर्फ एचआईवी और एसटीआई ही नहीं है, लोग श्राप और दुर्भाग्य भी लेकर घूमते हैं। सावधान रहें कि आप किसके साथ सोते हैं।”
सोनिया कौर के इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स तलविंदर और दिशा पाटनी के रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि सोनिया का यह पोस्ट वास्तव में किसे लक्षित कर रहा था।
गौरतलब है कि दिशा पाटनी पहले अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में थीं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। अब दिशा पाटनी और Talwiinder Singh के बीच की नजदीकियों ने इंटरनेट पर नई गपशप का बाजार को गर्म कर दिया है।
