जीआईसी के पास दिनदहाड़े छात्रा से मोबाइल स्नैचिंग, CCTV फुटेज से खुला मामला
आगरा के पचकुइयां-जीआईसी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब पौने दो बजे एक बीएससी छात्रा के साथ दिनदहाड़े मोबाइल स्नैचिंग की वारदात हुई। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश छात्रा से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुटी है।
मुकुंद नगर निवासी छात्रा आगरा कॉलेज में पढ़ती है। वह ऑटो से पचकुइयां चौराहे तक आई और वहां से पैदल शाहगंज की ओर जा रही थी, तभी जीआईसी के निकट यह वारदात हुई। छात्रा ने शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बदमाश मोबाइल लेकर भाग चुके थे। छात्रा ने तुरंत अपने परिजनों को सूचना दी और सीसीटीवी फुटेज जुटाकर थाने पहुंची। पुलिस ने तहरीर लेकर घटनास्थल का मुआयना किया और फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शहर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। जिस इलाके में यह वारदात हुई, वहां अक्सर लोगों की आवाजाही और वाहनों की चहल-पहल रहती है, इसके बावजूद बदमाशों के बेखौफ होने से पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
BR Ambedkar University: 100 से अधिक कॉलेजों पर 50 हजार का जुर्माना, प्रैक्टिकल अंक दर्ज नहीं
आगरा में TDI मॉल के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचला, Polycab के दो मैनेजरों की दर्दनाक मौत
Agra Jaipur Highway पर दौड़ते कंटेनर में लगी आग, Samsung फ्रिज जलकर खाक
आगरा मेट्रो का ट्रायल रन जून में, कैंट से कॉलेज स्टेशन तक दौड़ेंगी ट्रेनें; शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति
हॉकी टूर्नामेंट: पुरुष वर्ग में गाजियाबाद और महिला वर्ग में हरदोई बने विजेता, आगरा को मिली हार
Board Exams 2026: कम उपस्थिति पर स्कूलों से छात्रों को नोटिस, कोचिंग पर भारी पड़ रही नियम की अनदेखी
23 साल पुराने ऑटो चोरी केस में सबूतों के अभाव में आरोपी बरी, पुलिसकर्मी नहीं हुए पेश
शिक्षक बताकर लोन लेने वाले पांचों पर FIR, धोखाधड़ी का मामला
