लखनऊ नगर निगम: वित्तीय लक्ष्य के लिए शनिवार-रविवार को भी खुलेंगे ऑफिस, Tax Collection में तेजी का प्लान
लखनऊ नगर निगम वित्तीय वर्ष के अंत में राजस्व संग्रहण को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नगर आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि आगामी शनिवार और रविवार, 10 और 11 जनवरी 2026 को अवकाश होने के बावजूद, नगर निगम के समस्त जोनल कार्यालय एवं कर काउंटर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक खुले रहेंगे।
वर्तमान वित्तीय वर्ष के समाप्त होने में तीन महीने से भी कम समय बचा है। इस अवधि में नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करते हुए गृहकर एवं जलकर की वसूली बढ़ाने और राजस्व लक्ष्य की पूर्ति के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सार्वजनिक अवकाश के दिन भी कर संबंधी कार्य किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इन दोनों दिनों में नगर निगम के सभी जोनल कार्यालयों में भवनस्वामियों का कर निर्धारण, फीडिंग, संशोधन, आपत्तियों का निस्तारण तथा कर जमा कराने से संबंधित सभी कार्य किए जाएंगे। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को करदाताओं से संपर्क कर उन्हें बकाया गृहकर व जलकर जमा कराने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जा सके।
इसके अतिरिक्त, नगर निगम प्रशासन ने सभी वार्डों में शिविरों के आयोजन और उनके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए हैं। इसका उद्देश्य नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही कर निर्धारण और कर भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराना है। इन शिविरों के माध्यम से कर निर्धारण, कर वसूली और संबंधित समस्याओं के समाधान का कार्य भी किया जाएगा। यह कदम शहर के वित्तीय स्वास्थ्य को मजबूत करने और विकास कार्यों के लिए धन जुटाने में सहायक होगा।
ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांटे कृत्रिम अंग और कंबल, जरूरतमंदों की सेवा में ट्रस्ट का बड़ा योगदान
ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांटे कृत्रिम अंग और कंबल, जरूरतमंदों की सेवा में अव्वल
प्रोस्टेट कैंसर का शत-प्रतिशत इलाज संभव: डॉ राजेश्वर सिंह, लखनऊ में जागरूकता किओस्क का शुभारंभ
मुखौटा पहनकर आने वालों से नहीं होगा व्यापार, सराफा एसोसिएशन का बड़ा फैसला – Lucknow Jewellers
अवध शिल्पग्राम में दिखेंगे होटल, स्विमिंग पूल: आवास आयुक्त ने दिए निर्देश
लखनऊ: मकान मालिक ने नशीला पदार्थ देकर महिला से रेप किया, वायरल करने की धमकी
साइबर फ्रॉड: मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग दंपति से ठगे 1 करोड़, FIR दर्ज
