लखनऊ में UPPCIL कर्मचारी ने रचा खुद के अपहरण का नाटक, दोस्त को भेजा ‘Kidnapping’ मैसेज
लखनऊ के इंद्रलोक कॉलोनी स्थित यूपीपीसीएल कार्यालय में कार्यरत एक सहायक रजनीश ने मंगलवार को अपने दोस्त को खुद के अपहरण का मैसेज भेजकर हड़कंप मचा दिया। मैसेज में उसने लिखा कि पांच लोगों ने उसे अगवा कर लिया है और यह जानकारी उसके भाई को दे दी जाए। मैसेज मिलते ही परिवार में घबराहट फैल गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी कृष्णानगर ने तुरंत दो पुलिस टीमें जांच के लिए लगाईं। पुलिस ने जब तफ्तीश शुरू की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच में पता चला कि कर्मचारी रजनीश ने अपहरण का झूठा नाटक रचा था। पुलिस कार्यालय पहुंची तो पता चला कि वह एक कर्मचारी की बाइक से कृष्णानगर पहुंचा था।
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच में सामने आया कि रजनीश कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन पहुंचा और वहां से मेट्रो लेकर आलमबाग गया। आलमबाग से उसने कौशाम्बी के लिए बस पकड़ी और अपना मोबाइल बंद कर दिया। शाम करीब 8 बजे उसकी लोकेशन कौशाम्बी में मिली। एसीपी ने बताया कि परिवार ने रजनीश के इस कदम के पीछे के कारणों की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। पुलिस अब कॉल डिटेल्स समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है ताकि उसके इस कदम के पीछे की वजह का पता चल सके।
लखनऊ में DM ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश | Lucknow news
Lucknow Road Accident: ट्रक की टक्कर से बुआ-भतीजे की मौत, गंगासागर यात्रा पर जाने से पहले हुआ हादसा
लखनऊ में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत (Lucknow news)
लखनऊ में शुरू हुई इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस सेवा, पहले दिन 24 यात्रियों ने किया शहर का भ्रमण (Lucknow news)
Lucknow news: मनकामेश्वर मंदिर में प्राचीन कुएं का जीर्णोद्धार, मंडलायुक्त ने बताया ‘सांस्कृतिक धरोहर’
बैंक मैनेजर पति से विवाद के बाद महिला ने खाया जहर, पुलिस ने बचाया – Lucknow crime news
CBI अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट, 6 घंटे कैद के बाद बुजुर्ग ने ऐसे दी जालसाजों को मात
लखनऊ एयरपोर्ट के पास कूड़ा, जलभराव और लेजर लाइटें बनीं विमानन सुरक्षा के लिए खतरा: Lucknow airport safety
