अटल जन्म शताब्दी: कवियों ने दी श्रद्धांजलि, ‘Atal ji’ को बताया नई पीढ़ियों का प्रेरणास्रोत
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर और विधायक हरिओम वर्मा ने मां शारदे और अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान संयोजक अजय राना और सह संयोजक विपिन शर्मा ने सभी अतिथियों और कवियों का सम्मान किया।
कवि सम्मेलन की शुरुआत लखनऊ से आईं डॉ. सरला शर्मा ने सरस्वती वंदना से की। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अटल जी आने वाली पीढ़ियों को नए पंख दे गए, उन्होंने विश्व के पटल पर भारत को नई पहचान दी। फिरोजाबाद से आए पूर्व सांसद प्रो. ओमपाल सिंह निडर ने अटल जी को गरीबों की जुबान बताया। दिल्ली से आए कवि सुनहरी लाल ने भी अपनी रचनाओं से अटल जी को नमन किया।
अन्य कवियों ने भी किया काव्य पाठ
गीतकार मनोज मधुवन ने अपनी रचनाओं से खूब रंग जमाया। कवि विपिन शर्मा ने अपनी कविता में समाज की विसंगतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने पढ़ा कि चंद कलमें बिक गईं दौलत के बाजारों में, सच को जनता ढूढ़ रही है गांव गली चौबारों में। इस दौरान महेंद्र सिंह बघेल, सोनू बाला, ज्ञान गुप्ता, रविंद्र लोधी, मनोज शर्मा, केत सिंह वर्मा, अनिल राजपूत, प्रमोद लोधी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
नववर्ष पर विंध्यवासिनी धाम में उमड़ी अपार भीड़, Mirzapur news: जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
नए साल की रात आगरा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 200 से ज्यादा नशेबाजों की हवालात में कटी रात | Agra News
नए साल की रात आगरा में हुड़दंग, 200 लोग गिरफ्तार; Agra police ने की कार्रवाई
आगरा मेट्रो (Agra Metro) के ट्रायल शेड्यूल में बदलाव, अब हर दो दिन में होगा परीक्षण
आगरा मेट्रो ट्रायल शेड्यूल में बदलाव, अब हर दो दिन के अंतराल पर होगी जांच
कानपुर देहात में सर्दी से मासूम की मौत, UP cold wave का कहर जारी
Kanpur Dehat news: कड़ाके की सर्दी से एक और मासूम की मौत, 15 हुई मृतकों की संख्या
UP में CBI trap news: GST डिप्टी कमिश्नर समेत 5 गिरफ्तार, 1.5 करोड़ की रिश्वत का मामला
