नए साल पर ताजमहल पर पर्यटकों की भारी भीड़, New Year मनाने के लिए खास इंतजाम
आगरा का ऐतिहासिक ताजमहल नए साल के जश्न के लिए पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वर्ष 2025 के अंत और 2026 की शुरुआत में यहां पर्यटकों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। मंगलवार को 15 वर्ष तक के बच्चों को मिलाकर लगभग 45 हजार पर्यटकों ने इस विश्व धरोहर का दीदार किया।
भीड़ प्रबंधन के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने विशेष तैयारियां की हैं। कर्मचारियों की डबल शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है ताकि पर्यटकों को सुचारू रूप से स्मारक का भ्रमण कराया जा सके। क्रिसमस के बाद से ही पर्यटकों का तांता लगा हुआ है, और 27 दिसंबर को कोविड काल के बाद सर्वाधिक पर्यटक देखे गए थे।
मंगलवार को दिन में 30,269 पर्यटकों ने ताजमहल का भ्रमण किया, जिसमें 27,45 भारतीय और 3,224 विदेशी पर्यटक शामिल थे। निश्शुल्क प्रवेश पाने वाले बच्चों की संख्या को मिलाकर यह आंकड़ा 45 हजार तक पहुंच गया। पर्यटन कारोबारियों का अनुमान है कि नए साल के पहले दिन और उसके बाद भी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि जारी रहेगी।
शादी.कॉम पर दोस्ती, डेट पर युवती से एक्टिवा और ज्वेलरी लेकर फरार युवक, Agra police ने दर्ज किया केस
यमुना में अवैध खनन पर SC की रोक के बावजूद कार्रवाई, आगरा में तीन ट्रैक्टर जब्त
नई दिल्ली इंटरसिटी सहित 28 ट्रेनों के समय में बदलाव, रात 12 बजे से लागू होगा नया Time Table
Agra Metro का पहला अंडरग्राउंड ट्रायल शुरू, बिजलीघर से ISBT तक धीमी गति से चली मेट्रो
आगरा दिल्ली हाईवे पर चलती कार में लगी आग, पिता-पुत्र ने कूदकर बचाई जान; Agra traffic affected
आगरा में खेत में पानी लगा रहे किसान पर जंगली जानवर का हमला, तेंदुआ की आशंका | Agra news
आगरा में नए साल पर रूट डायवर्जन, नो एंट्री पास निरस्त; ट्रैफिक हेल्पलाइन जारी
ठंड और पाले से आलू की फसल पर झुलसा रोग का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव | potato crop
