शादी.कॉम पर दोस्ती, डेट पर युवती से एक्टिवा और ज्वेलरी लेकर फरार युवक, Agra police ने दर्ज किया केस
आगरा में एक युवती से शादी.कॉम पर हुई दोस्ती एक ठगी में बदल गई। युवक ने डेट पर मिलने आई युवती को बातों में फंसाकर उसकी एक्टिवा स्कूटी, पर्स में रखी ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पीड़िता ने युवक के खिलाफ न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित युवती अनुष्का लवानिया ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने शादी.कॉम पर अपना प्रोफाइल बनाया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात शिव कुमार शर्मा नामक युवक से हुई। चार दिसंबर को शिव ने उन्हें भगवान टॉकीज के पास एसआरके मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया। युवती ने उसी दिन कुछ ज्वेलरी खरीदी थी, जिसे उसने अपने पर्स में रखा था और पर्स एक्टिवा स्कूटी में था।
शिव से मुलाकात के दौरान पर्स युवती के पास था। शिव ने युवती को अपने दोस्त और भाभी से मिलवाने के बहाने लेमन ट्री होटल चलने को कहा। हालांकि, रास्ते से वापस लौट आए क्योंकि उसका दोस्त हल्दीराम रेस्टोरेंट में आ गया था। जब युवती पार्किंग की पर्ची लेने गई, तभी शिव कुमार युवती की एक्टिवा, पर्स में रखी ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान लेकर मौके से फरार हो गया। युवती का कहना है कि शिव को स्कूटी में रखे कीमती सामानों की पूरी जानकारी थी। न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी कैमरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। यह घटना सार्वजनिक स्थानों पर अजनबियों से मिलते समय बरती जाने वाली सावधानी की याद दिलाती है।
नए साल पर ताजमहल पर पर्यटकों की भारी भीड़, New Year मनाने के लिए खास इंतजाम
यमुना में अवैध खनन पर SC की रोक के बावजूद कार्रवाई, आगरा में तीन ट्रैक्टर जब्त
नई दिल्ली इंटरसिटी सहित 28 ट्रेनों के समय में बदलाव, रात 12 बजे से लागू होगा नया Time Table
Agra Metro का पहला अंडरग्राउंड ट्रायल शुरू, बिजलीघर से ISBT तक धीमी गति से चली मेट्रो
आगरा दिल्ली हाईवे पर चलती कार में लगी आग, पिता-पुत्र ने कूदकर बचाई जान; Agra traffic affected
आगरा में खेत में पानी लगा रहे किसान पर जंगली जानवर का हमला, तेंदुआ की आशंका | Agra news
आगरा में नए साल पर रूट डायवर्जन, नो एंट्री पास निरस्त; ट्रैफिक हेल्पलाइन जारी
ठंड और पाले से आलू की फसल पर झुलसा रोग का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव | potato crop
