हापुड़ में अवैध खनन पर SDM का एक्शन, बुलडोजर जब्त; हड़कंप मचा
By Amit Sagar
Dec 22, 2025
हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के नगलाबड़ गांव में रविवार को अवैध खनन का कार्य चल रहा था। सूचना मिलते ही एसडीएम श्रीराम यादव मौके पर पहुंचे और खनन में लगे एक बुलडोजर को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने तत्काल बुलडोजर को पुलिस के हवाले कर दिया।
एसडीएम श्रीराम यादव ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध खनन को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह के भीतर एसडीएम द्वारा अवैध खनन के खिलाफ की गई यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
एसडीएम की इस तत्परता और सख्त कार्रवाई के बाद से क्षेत्र में अवैध खनन करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति है। यह कार्रवाई आम जनता के लिए राहत भरी है, क्योंकि अवैध खनन से पर्यावरण और स्थानीय भूजल स्तर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
